BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:40 AM
  • 33.28°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  2. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  3. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  5. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  6. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे
  7. भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने की हॉट लाइन पर बात
  8. भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’
  9. ‘पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे थे आतंक के आका, भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया’
  10. ऑपरेशन सिंदूर : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
  11. सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
  12. जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना
  13. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, कहा- जीवन भर याद रहेगी इस प्रारूप से मिली सीख
  14. आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
  15. भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय दिया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हुआ राफेल का इस्तेमाल : संबित पात्रा

चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा ने जारी की 27 जिला अध्यक्षों की सूची

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 मार्च 2025, 4:55 PM IST
चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा ने जारी की 27 जिला अध्यक्षों की सूची
Read Time:2 Minute, 59 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने सोमवार को राज्य के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। हरियाणा में प्रशासनिक रूप से 22 जिले हैं, लेकिन संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा ने 27 जिले बनाए हैं।

इसमें पांच नए जिले- हांसी, गोहाना, डबवाली, बल्लभगढ़ और गुरुग्राम महानगर शामिल किए गए हैं। यह कदम पार्टी की पहुंच को बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

सूची के अनुसार, गुरुग्राम जिले के अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी होंगे। पंचकूला में अजय मित्तल, अंबाला में मंदीप राणा, यमुनानगर में राजेश सपरा और कुरुक्षेत्र में सरदार तेजेंद्र गोल्डी को जिम्मेदारी दी गई है। कैथल में ज्योति सैनी, करनाल में परवीन लाठर, पानीपत में दुष्यंत भट्ट, सोनीपत में अशोक भारद्वाज और गोहाना में बिजेंद्र मलिक अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसी तरह, जींद में तेजेंद्र ढुल, रोहतक में रणबीर ढाका, झज्जर में विकास वाल्मीकि, डबवाली में रेणु शर्मा और सिरसा में यतींद्र सिंह एडवोकेट को कमान सौंपी गई है। हांसी में अशोक सैनी, हिसार में आशा खेदड़, फतेहाबाद में प्रवीण जोड़ा, भिवानी में वीरेंद्र कौशिक और दादरी में इंजीनियर सुनील को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। रेवाड़ी में वंदना पोपली, महेंद्रगढ़ में यतेंद्र राव, पटौदी में अजित यादव और नूंह में सुरेंद्र को जिम्मेदारी दी गई है।

मोहन लाल बडोली ने कहा कि यह नियुक्तियां पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगी। उनका दावा है कि हाल के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत से जनता का भरोसा साफ दिखता है। अब इन नए जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी विकास के कामों को तेज करेगी।

यह सूची भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को नया रूप देने की कोशिश का हिस्सा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मानना है कि इससे हरियाणा में बीजेपी की पकड़ और मजबूत होगी। आने वाले दिनों में इन अध्यक्षों के नेतृत्व में पार्टी की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *