BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 01 जून 2025 04:27 PM
  • 37.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत में कोविड के मामले बढ़े, सरकार ने कहा- स्थिति पर नजर रखी जा रही है
  2. ‘सिंदूर‘ भारत के शौर्य का प्रतीक : नरेंद्र मोदी
  3. हमारा लक्ष्य 2030 तक भारत के तेल और गैस अन्वेषण क्षेत्र को 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर तक बढ़ाना है : हरदीप सिंह पुरी
  4. हमें भी समाज और देश की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए : पीएम मोदी
  5. इंदौर को मिलेगी मेट्रो, महिलाओं को सफर के लिए मिलेगा पहला मौका
  6. भोपाल में महिलाओं ने तिरंगा लहराकर किया प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत
  7. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया
  8. पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी, तस्वीरें आईं सामने
  9. सलमान खुर्शीद का बयान स्पष्ट करता है कि कांग्रेस को राहुल गांधी का नेतृत्व पसंद नहीं : कृष्णा हेगड़े
  10. पाकिस्तान को आर्थिक पैकेज पर रोक लगाए आईएमएफ, आतंकवाद के लिए इस्तेमाल होता है पैसा : राघव चड्ढा
  11. राहुल गांधी पीएम बनेंगे तो पीओके भारत का हिस्सा बनेगा : प्रमोद तिवारी
  12. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा
  13. रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश निभा रहा बड़ी भूमिका : पीएम मोदी
  14. प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कानपुर, पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले
  15. नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, देश में जाति जनगणना कराने के निर्णय पर जताई प्रसन्नता

राजीव चंद्रशेखर का आरोप, ‘कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 6:05 PM IST
राजीव चंद्रशेखर का आरोप, ‘कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया’
Read Time:3 Minute, 26 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने कई राज्यों की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है।

राजीव चंद्रशेखर ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण पर सीएम सिद्दारमैया की रणनीति उजागर हो चुकी है। कर्नाटक में इसकी काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया हुई है। यह संविधान के खिलाफ है और एक तरह का भेदभाव भी है। उन्होंने कल (सोमवार को) विधानसभा में आरएसएस का नाम लेकर लोगों को भड़काने की कोशिश की। मैं सीएम सिद्धारमैया से यह कहना चाहता हूं कि आप अपने आप को सोशलिस्ट मानते हैं, लेकिन आप 40 लाख रुपये की घड़ी पहनकर घूमते हैं। आपके द्वारा आरएसएस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमित शाह का नाम लेना बहुत गलत है। क्योंकि संगठन (आरएसएस) या नेता देश की सेवा में लगे हैं और आप कर्नाटक की जनता को लूटने में लगे हैं। आप अपना काम कीजिए। आपको जनता ने जो काम दिया है उस पर ध्यान दें और उसे सुधारें।

राजीव चंद्रशेखर ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि यूपीए के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई। 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत से 10 साल में हमारा देश दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। कांग्रेस ने तीनों राज्यों में लूट मचाई है।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने सोमवार को स्वीकार कर लिया है कि उनके प्रदेश में कोई निवेश या कोई राजस्व नहीं आ रहा है, इसलिए वह कर्ज लेकर वहां के तनख्वाह और पेंशन देने की स्थिति में आ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, लोगों को भड़काते हैं और लोगों से अलग-अलग वादे करते हैं। लेकिन सरकार बन जाने के बाद लूट शुरू कर देते हैं और अर्थव्यवस्था को तबाह कर देते हैं। वह कर्ज लेकर ही प्रदेश को चला सकते हैं। इसलिए भाजपा और एनडीए की नीतियों में बहुत साफ फर्क है।

भाजपा और एनडीए की नीतियां देश और प्रदेश को आगे ले जाती हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाती हैं। राहुल गांधी की अर्थव्यवस्था की नीतियां प्रदेश के लोगों को मुश्किल में डालती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *