BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 05:04 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

कार्ति चिदंबरम ने नागपुर हिंसा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, भाई जगताप ने महाराष्ट्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 9:45 PM IST
कार्ति चिदंबरम ने नागपुर हिंसा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, भाई जगताप ने महाराष्ट्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Read Time:3 Minute, 5 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में हुए हिंसा को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम और कांग्रेस नेता भाई जगताप ने नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा।

दिल्ली में सदन परिसर में कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने बीएनटी न्यूज़ से बात करते हुए नागपुर हिंसा को लेकर कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 17वीं-18वीं सदी की घटनाएं 21वीं सदी में भावनाओं को भड़का रही हैं और दंगे, आगजनी तथा लूटपाट का कारण बन रही हैं। राज्य और केंद्र सरकारों को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए और सभी जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना चाहिए।

वहीं, मुंबई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाई जगताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नागपुर हिंसा के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है। सीएम देवेंद्र फडणवीस को इसका जवाब देना चाहिए। महाराष्ट्र में तीन-चार साल से घट रही इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र ऐसा कभी भी नहीं था।

औरंगजेब की कब्र को हटाने के विवाद पर भाई जगताप ने कहा कि ये छत्रपति शिवाजी और मराठों का इतिहास है। औरंगजेब कभी महाराष्ट्र की धरती पर कब्जा नहीं कर पाया, क्योंकि मराठों ने कब्जा नहीं होने दिया था। मराठों ने औरंगजेब को महाराष्ट्र की मिट्टी में दफना दिया। मराठों ने महाराष्ट्र में औरंगजेब की एक भी नहीं चलने दी, ये इतिहास है। औरंगजेब की कब्र को हटाकर आप इतिहास को खत्म करना चाहते हो, जो शौर्य का है।

बता दें कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग तेज होती जा रही है। इस बीच नागपुर में सोमवार देर रात दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, उनमें कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्र शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *