BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 03:30 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

देश को बर्बाद करने वाला शासक था औरंगजेब : महिपाल ढांडा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 10:35 PM IST
देश को बर्बाद करने वाला शासक था औरंगजेब : महिपाल ढांडा
Read Time:2 Minute, 43 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। महाराष्ट्र से मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। नागपुर में हुए दंगे के बाद कब्र हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच हरियाणा सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि औरंगजेब कभी भी भारत को शुभचिंतक नहीं हो सकता है। वह तो देश को बर्बाद करने वाला क्रूर शासक था।

मंगलवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान महिपाल ढांडा ने बताया कि जो लोग औरंगजेब को पूजते हैं, वह देश की अस्मिता पर चोट कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भारत में ऐसे शूरवीर पैदा हुए जिन्होंने औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों का अंत किया।

महिपाल ढांडा ने कहा कि औरंगजेब ने भारत के समाज को तबाह करने का काम किया। लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर देश की आस्था को खत्म करने की साजिश रची। औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग के बीच नागपुर में हुए दंगों पर महिपाल ढांडा ने कहा कि देखिए औरंगजेब कौन था। वह मेरे देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत नहीं है। उसने भारत की अखंडता को नुकसान पहुंचाया। भारत के समाज को कमजोर करने का काम किया। भारत को तबाह और बर्बाद करने का काम किया। भारत माता के सपूतों ने भारत माता के लिए ऐसे क्रूर शासकों के खिलाफ संघर्ष किया। मौत को गले लगा लिया। लेकिन, धर्म परिवर्तन नहीं किया। भारत को जोड़कर रखा। ऐसे पूजनीय लोगों के खिलाफ कोई टिप्पणी करेगा तो भारत बर्दाश्‍त नहीं करेगा।

मैं यह समझता हूं कि भारत की नई शिक्षा नीति के तहत हमारे देश के युवा वह इतिहास पढ़ेंगे, जिनसे उन्हें इतिहास की असल सच्चाई पता चलेगी और वह खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे कि वह इस महान देश में पैदा हुए जहां ऐसे सपूत हुए, जिन्होंने अपने देश के लिए हंसते-हंसते प्राण न्योछावर कर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *