BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 मार्च 2025 11:10 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. व्हाइट हाउस ने कहा, अच्छी चल रही है ट्रंप-पुतिन वार्ता
  2. कांग्रेस का दावा, मतदाता पहचान-पत्र को आधार से जोड़ने का चुनाव आयोग का ‘इरादा’ मतदाता सूची पर उसके संदेह की स्वीकृति है
  3. सुनीता विलियम्स की वापसी पर एक्सपर्ट ने बताया, ‘धरती पर आने के बाद रिकवरी में लग सकता है लंबा समय’
  4. भारत को गौरवान्वित करने वाली बातों की आलोचना राहुल-प्रियंका इतनी आसानी से कैसे कर देते हैं : बांसुरी स्वराज
  5. नागपुर आरएसएस का गढ़, वहां हिंदू खतरे में कैसे, मुख्यमंत्री बताएं हिंसा के पीछे कौन : उद्धव ठाकरे
  6. राहुल-प्रियंका हिन्दू हैं तो महाकुंभ में क्यों नहीं गए, जनता सवाल पूछेगी : जगदंबिका पाल
  7. दिल्ली की सड़कों पर एक अप्रैल से दौड़ने लगेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें : पंकज सिंह
  8. पीएम मोदी के महाकुंभ पर दिए बयान की स्वामी अवधेशानंद-प्रमोद कृष्णम ने की तारीफ
  9. कांग्रेस शासन में सुलगता रहा मणिपुर पर कांग्रेस ने नहीं ली सुध : निर्मला सीतारमण
  10. नागपुर हिंसा के लिए सीएम फडणवीस ने अफवाहों को बताया जिम्मेदार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन
  11. महाकुंभ पर पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी, ‘प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी’
  12. मणिपुर में लौट रही है शांति, मंजूर किए गए सात हजार आवास : निर्मला सीतारमण
  13. अमेरिका के डीओजीई की तरह पीएम मोदी के मॉडल ने भारत में बचाए पांच लाख करोड़
  14. तेलंगाना में ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण का राहुल-प्रियंका गांधी ने किया समर्थन
  15. सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है : सोनिया गांधी

चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों को भाजपा से ज्यादा डर कांग्रेस से होता है : पप्पू यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 11:06 PM IST
चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों को भाजपा से ज्यादा डर कांग्रेस से होता है : पप्पू यादव
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने मंगलवार को आगामी बिहार चुनाव में गठबंधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों को भाजपा से ज्यादा डर कांग्रेस से होता है।

लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने बीएनटी न्यूज़ से गठबंधन के मुद्दे पर कहा, “बिहार में गठबंधन सिर्फ हम तय नहीं करते। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसका फैसला लेता है। मुझे जहां तक समझ में आता है, कांग्रेस पार्टी अपने सभी गठबंधन दलों का सम्मान करती है और अलायंस में शामिल सभी दलों को साथ लेकर चलती है।”

उन्होंने आगे कहा, “क्षेत्रीय पार्टी के बारे में जितना मैं जानता, समझता हूं कि क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से कम और कांग्रेस पार्टी से ज्यादा डरती हैं। उन्हें लगता है कि जो नेचुरल वोट है, वो क्षेत्रीय पार्टियां और कांग्रेस के बीच का है। अगर कांग्रेस आ जाएगी तो क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। हर जगह की स्थिति करीब यही है। वहीं, जहां तक इंडिया ब्लॉक का सवाल है, यह मजबूत है। हमारे जैसे लोगों को गठबंधन बचाने के लिए टिकट नहीं मिल सकता। इसमें और भी चीजें काम करती हैं।”

पप्पू यादव ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में तय करेगी कि गठबंधन का स्वरूप कैसा हो। हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे कि गठबंधन का स्वरूप और प्रारूप कैसा होगा?”

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के ईडी दफ्तर जाने पर पप्पू यादव ने कहा, “जब चुनाव आता है, तो भाजपा अपने तरीकों से चीजों को देखती है। इन चीजों पर ईडी को निर्णय लेना चाहिए। चुनाव के समय ईडी को आगे करना सही नहीं है।”

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की बिहार यात्रा को लेकर पप्पू यादव ने कहा, “बिहार के युवा छात्राओं की तरफ से यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें कन्हैया भी शामिल हैं। सभी ने मिलकर इस यात्रा का दायित्व कन्हैया को दिया है, यह सही भी है क्योंकि वो युवा हैं। यह जिम्मेदारी उन्हें ही निभानी चाहिए।”a

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *