BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 19 मार्च 2025 08:08 AM
  • 19.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. व्हाइट हाउस ने कहा, अच्छी चल रही है ट्रंप-पुतिन वार्ता
  2. कांग्रेस का दावा, मतदाता पहचान-पत्र को आधार से जोड़ने का चुनाव आयोग का ‘इरादा’ मतदाता सूची पर उसके संदेह की स्वीकृति है
  3. सुनीता विलियम्स की वापसी पर एक्सपर्ट ने बताया, ‘धरती पर आने के बाद रिकवरी में लग सकता है लंबा समय’
  4. भारत को गौरवान्वित करने वाली बातों की आलोचना राहुल-प्रियंका इतनी आसानी से कैसे कर देते हैं : बांसुरी स्वराज
  5. नागपुर आरएसएस का गढ़, वहां हिंदू खतरे में कैसे, मुख्यमंत्री बताएं हिंसा के पीछे कौन : उद्धव ठाकरे
  6. राहुल-प्रियंका हिन्दू हैं तो महाकुंभ में क्यों नहीं गए, जनता सवाल पूछेगी : जगदंबिका पाल
  7. दिल्ली की सड़कों पर एक अप्रैल से दौड़ने लगेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें : पंकज सिंह
  8. पीएम मोदी के महाकुंभ पर दिए बयान की स्वामी अवधेशानंद-प्रमोद कृष्णम ने की तारीफ
  9. कांग्रेस शासन में सुलगता रहा मणिपुर पर कांग्रेस ने नहीं ली सुध : निर्मला सीतारमण
  10. नागपुर हिंसा के लिए सीएम फडणवीस ने अफवाहों को बताया जिम्मेदार, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन
  11. महाकुंभ पर पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी, ‘प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी’
  12. मणिपुर में लौट रही है शांति, मंजूर किए गए सात हजार आवास : निर्मला सीतारमण
  13. अमेरिका के डीओजीई की तरह पीएम मोदी के मॉडल ने भारत में बचाए पांच लाख करोड़
  14. तेलंगाना में ओबीसी को 42 प्रतिशत आरक्षण का राहुल-प्रियंका गांधी ने किया समर्थन
  15. सरकार मनरेगा योजना को कमजोर कर रही है : सोनिया गांधी

राहुल-प्रियंका हिन्दू हैं तो महाकुंभ में क्यों नहीं गए, जनता सवाल पूछेगी : जगदंबिका पाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मार्च 2025, 11:18 PM IST
राहुल-प्रियंका हिन्दू हैं तो महाकुंभ में क्यों नहीं गए, जनता सवाल पूछेगी : जगदंबिका पाल
Read Time:2 Minute, 58 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मंगलवार को विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी खुद को हिन्दू मानते हैं तो वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ में पवित्र स्नान करने क्यों नहीं गए?

जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि जिस कुंभ की सफलता के बारे में पीएम मोदी ने लोकसभा में विस्तार से बताया। उस पर विपक्ष को आपत्ति हो रही है। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि जनता आप लोगों से सवाल भी करेगी, क्या आपने तृष्टिकरण की राजनीति की वजह से महाकुंभ से दूरी बनाई थी।

भाजपा सांसद ने मंगलवार को बीएनटी न्यूज़ से बात की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी। फिल्म स्टार से लेकर, खेल, अध्यात्म, राजनीति से जुड़े दिग्गजों ने संगम तट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की थी। लेकिन, महाकुंभ में स्नान करने के लिए राहुल गांधी नहीं गए। लेकिन, महाकुंभ के भव्य आयोजन पर सवाल खड़े करते हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने जिस महाकुंभ की बात की, वह एक भव्य आयोजन है जो दुनिया भर में एक शक्तिशाली संदेश देता है। यह एक आध्यात्मिक केंद्र को दर्शाता है, जहां 66 करोड़ लोगों ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस गहन अनुभव को न केवल भारत के लोगों ने बल्कि दुनिया भर के पर्यटकों ने भी साझा किया। आज इस कुंभ की सफलता की दुनिया भर में व्यापक चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने एकता, अखंडता और समानता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए इस आयोजन के सफल आयोजन के लिए अपनी बधाई दी है। उनकी टिप्पणी वास्तव में सराहनीय है।

बता दें कि लोकसभा में महाकुंभ की सफलता पर पीएम मोदी के बयान पर सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं पीएम की बात का समर्थन करता हूं। लेकिन, उन्होंने महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि नहीं दी। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *