BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 03:29 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  2. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  3. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  4. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  5. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  6. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  7. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  8. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  9. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  10. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  11. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  12. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंच बढ़ाया जवानों का हौसला
  14. 17 मई से फिर शुरू होगा आईपीएल, फाइनल 3 जून को
  15. डीजीएमओ हॉटलाइन वार्ताः पाकिस्तान बोला एक भी गोली नहीं चलाएंगे, शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करेंगे

‘औरंगजेब हिंदुओं का दुश्मन था’, ‘गड़े मुर्दे’ नहीं उखाड़ने चाहिए : आचार्य प्रमोद कृष्णम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 मार्च 2025, 10:59 PM IST
‘औरंगजेब हिंदुओं का दुश्मन था’, ‘गड़े मुर्दे’ नहीं उखाड़ने चाहिए : आचार्य प्रमोद कृष्णम
Read Time:4 Minute, 24 Second

बीएनटी न्यूज़

संभल। नागपुर हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार देवेंद्र फडणवीस सरकार पर आरोप लगा रही है। विपक्ष के आरोपों पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को बीएनटी न्यूज़ से बात की।

कल्कि पीठाधीश्वर ने कहा कि विपक्ष देश को तोड़ना चाहता है। हिंदू और मुसलमानों में दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मुसलमान को गुमराह करके उन्हें भारत से दूर करने की साजिश विपक्ष रच रहा है। जहां तक औरंगजेब का सवाल है तो वह एक क्रूर बादशाह था। औरंगजेब ने हिंदुओं पर बहुत जुल्म किए, हिंदुओं को तबाह किया, हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। वह एक क्रूर बादशाह था। वह इस्लाम का पैगंबर नहीं था। अब बात यह कि उसके कब्र को हटाने को लेकर बवाल हो रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि औरंगजेब हिंदुओं का दुश्मन था। लेकिन, मरने के बाद किसी की कब्र को तोड़ना, कब्र को खोदना, गड़े-मुर्दे उखाड़ना यह तालिबान का काम है, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में हो सकता है। लेकिन, भारत में नहीं हो सकता है। भारत के लोग, सनातन के लोग कब्रों को तोड़ने का काम नहीं करते। कब्रों को तोड़ने का काम आंतकवादी करते हैं। भारत सृजन करता है, वह विद्रोह नहीं करता है। मैं समझता हूं कि औरंगजेब की तारीफ करना अलग बात है और उसकी कब्र को तोड़ना अलग बात है।

संसद सत्र के दौरान वक्फ संशोधन बिल पेश होने से पहले हो रहे विरोध प्रदर्शन पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि हिंदुस्तान की जितनी जमीन है, उस पर भारत का अधिकार है। भारत की जमीन ना हिंदुओं की है, ना मुसलमान की है, वह भारत की है। भारत की सरकार भारत की जनता के लिए जो फैसला लेगी उसका स्वागत करना चाहिए।

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए उत्सव का विषय है। सुनीता विलियम्स का संबंध भारत से है, वह यहां की बेटी है। हम उन्हें बधाई देते हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें।

संभल में नेजा मेला पर रोक पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि संभल एक पुराणिक स्थान है, संभल में भगवान कल्कि का अवतार होना है, जहां भगवान कल्कि का अवतार होगा, उसी धरती पर भारत के प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया। ‘कल्कि धाम का निर्माण हो रहा है पूरी दुनिया कल्कि धाम के निर्माण का स्वागत कर रही है पूरी दुनिया में श्री कल्कि भगवान के अवतार की प्रतीक्षा हो रही है। ऐसे में कुछ लोग संभल को बदनाम करना चाहते हैं। यहां की पुलिस व्यवस्था को पूरे मामले को देखना चाहिए। देश कानून से चलेगा, देश संविधान से चलेगा, देश किसी फरमान से नहीं चलेगा।

संभल में शाही जामा मस्जिद में हरे रंग से पुताई करने पर हो रहे विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सारे रंग भारत के हैं। जहां तक संभल की शाही जामा मस्जिद का सवाल है। हिंदू उसे हरी मंदिर मानते हैं। हिंदू मानते हैं वहां मंदिर है। इस पर कोर्ट एक दिन फैसला करेगी। हम सभी को इंतजार करना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *