BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 04:37 AM
  • 25.85°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आठ विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन विधेयक को खड़गे, केसी वेणुगोपाल ने बताया ‘असंवैधानिक’
  3. वक्फ बिल: कानून सबको स्वीकार करना पड़ेगा- अमित शाह
  4. लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए जाएंगे दिल्ली
  5. वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर अमित शाह ने वक्फ बोर्ड द्वारा जब्त संपत्तियों को गिनवाया, विपक्ष पर लगाए आरोप
  6. ‘इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल’ पर लगी संसद की मुहर
  7. देश धर्मशाला नहीं तो जेल भी नहीं है : संजय राउत
  8. वक्फ बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण : गौरव गोगोई
  9. वक्फ के तहत गरीबों की भलाई के नहीं हुए काम, विपक्ष मुसलमानों को कितना करेगा गुमराह : किरेन रिजिजू
  10. लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू ने कहा, ‘संसद की बिल्डिंग को भी किया गया था क्लेम’
  11. कांग्रेस के जमाने में समिति ठप्पा लगाती थी, हमारी समिति चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है : अमित शाह
  12. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  13. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  14. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  15. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

किसानों की घर वापसी पर केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू का बयान, ‘तीन दिन में हरियाणा की तरफ खुल जाएंगे रास्ते’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 मार्च 2025, 10:28 PM IST
किसानों की घर वापसी पर केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्टू का बयान, ‘तीन दिन में हरियाणा की तरफ खुल जाएंगे रास्ते’
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने गुरुवार को पंजाब के बॉर्डर के रास्तों को हरियाणा की तरफ से तीन दिन में खोलने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ उनकी बातचीत के बाद यह तय हुआ कि अब जब धरना खत्म हो गया है, तो हरियाणा की तरफ से बॉर्डर के रास्ते सभी के लिए खोल दिए जाएंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि शंभू बॉर्डर पर दीवार और बैरिकेड्स की वजह से उसे हटाने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि तीन दिन के अंदर रास्ते खोल दिए जाएंगे।

वहीं, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर किसान नेताओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने किसान नेताओं को मीटिंग के लिए चंडीगढ़ बुलाया था, लेकिन बाद में उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार करवा दिया।

बाजवा ने दावा किया कि यह घटनाक्रम भाजपा और आम आदमी पार्टी की रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने न केवल किसानों, बल्कि हर वर्ग को धोखा दिया है। उन्होंने मान को ‘पंजाब का एकनाथ शिंदे’ बताते हुए कड़ी आलोचना की और कहा कि यह धोखा विधानसभा सत्र में गूंजेगा।

बाजवा ने आगे कहा कि वह लंबे समय से यह चेतावनी दे रहे थे कि भाजपा और आप एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, और अब उनकी बात सच साबित हुई है। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान पंजाब में भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और किसानों को धोखा दे रहे हैं। वह इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाने का वादा करते हैं।

बता दें कि हरियाणा पुलिस ने गुरुवार सुबह विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने के लिए लगाए गए कंक्रीट के बैरिकेड्स हटाना शुरू कर दिया। इससे पहले बुधवार को पंजाब पुलिस ने देर शाम धरना स्थल को खाली करा दिया और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों को हटा दिया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *