BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 04:51 PM
  • 42.97°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

ईपीएफओ से जनवरी में जुड़े 17.89 लाख सदस्य

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 9:49 AM IST
ईपीएफओ से जनवरी में जुड़े 17.89 लाख सदस्य
Read Time:2 Minute, 49 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने गुरुवार को ऐलान किया कि इस साल जनवरी में संगठन से 17.89 लाख सदस्यों के जुड़े हैं। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 के मुकाबले मासिक आधार पर 11.48 प्रतिशत अधिक है।

ईपीएफओ के आधिकारिक बयान के अनुसार, पेरोल में जनवरी 2024 के मुकाबले 11.67 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह दिखाता है कि कर्मचारी फायदों को लेकर पहले के मुकाबले जागरूकता बढ़ी है।

जनवरी 2025 में ईपीएफओ से करीब 8.23 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 1.87 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों में गौर करने वाली बात यह है कि 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व लगातार बना हुआ है। जनवरी 2025 में इस आयु वर्ग के 4.70 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जो समीक्षा अवधि में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का 57.07 प्रतिशत है। इस महीने में जोड़े गए 18-25 आयु वर्ग के नए सदस्यों की संख्या पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 3.07 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा, जनवरी 2025 के लिए 18-25 आयु वर्ग के लिए शुद्ध पेरोल वृद्धि लगभग 7.27 लाख है, जो दिसंबर 2024 के पिछले महीने की तुलना में 6.19 प्रतिशत अधिक और जनवरी 2024 की तुलना में 8.15 प्रतिशत की अधिक है।

पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण के मुताबिक, महीने के दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में से लगभग 2.17 लाख महिलाएं हैं। यह आंकड़ा जनवरी 2024 की तुलना में 6.01 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है।

बयान में आगे कहा गया कि महीने के दौरान शुद्ध महिला पेरोल वृद्धि लगभग 3.44 लाख रही, जो दिसंबर 2024 की तुलना में 13.48 प्रतिशत और जनवरी 2024 की तुलना में 13.58 प्रतिशत अधिक है।

इसके अतिरिक्त, सरकार ईपीएफओ में क्लेम को सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

ईपीएफओ ने चालू वित्त वर्ष में (6 मार्च तक) रिकॉर्ड 2.16 करोड़ ऑटो क्लेम का सेटलमेंट किया है। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 89.52 लाख था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *