BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 मार्च 2025 04:16 PM
  • 33.92°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार चुनाव को लेकर 26 मार्च को एनडीए नेताओं की बैठक, जेपी नड्डा और विनोद तावड़े रहेंगे मौजूद
  2. संजय राउत ने जज के घर कैश मिलने पर उठाए सवाल, सुशांत सिंह मामले पर भाजपा को घेरा
  3. बिहार में इफ्तार पर सियासत : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुसलमान जानते हैं उनका नीतीश कुमार से बड़ा हितैषी कोई नहीं
  4. चेन्नई : डीके शिवकुमार ने अन्नामलाई पर साधा निशाना, परिसीमन पर दिया जवाब
  5. राष्ट्रगान के अनादर को लेकर नीतीश के खिलाफ केस दर्ज
  6. थरूर की क्षमताओं को नहीं भुना पा रही कांग्रेस, इसलिए खटखटा सकते हैं भाजपा का दरवाजा
  7. बांग्लादेश में हिंदुओं की जिम्मेदारी भारत की, इस कर्तव्य से हम बच नहीं सकते : आरएसएस
  8. भाजपा के साथ कोई मतभेद नहीं, पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जल्द : आरएसएस
  9. जब राजनीति का स्‍तर गिरता है, तो समाज की रक्षा के लिए साहित्य आता है आगे : शशि थरूर
  10. राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 विधायक एमसीडी के लिए नॉमिनेट
  11. जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले से कैश बरामदगी मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
  12. फर्जी वोटरों से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे निर्वाचन अधिकारी
  13. सपा सांसद के राणा सांगा पर विवादित बयान से राजनीति गरमाई
  14. बिहार का इतिहास गौरवशाली, लेकिन वर्तमान मुश्किल : कन्हैया कुमार
  15. असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सम्मेलन में उदित राज बोले- ‘कामगारों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष’

देवास में शीतला सप्तमी के अवसर पर मंदिरों में भारी भीड़, महिलाओं ने की पूजा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 11:02 AM IST
देवास में शीतला सप्तमी के अवसर पर मंदिरों में भारी भीड़, महिलाओं ने की पूजा
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

देवास। शीतला सप्तमी के अवसर पर आज सुबह से ही देवास के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई, जो शीतला माता की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ीं। हिंदू धर्म में माता शीतला को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। शीतला सप्तमी का पर्व होली के सात दिन बाद मनाया जाता है और इस दिन माता शीतला की खास पूजा की जाती है।

इस दिन विशेष रूप से शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है, जो इस पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पूजा में हिस्सा लेने के लिए महिलाएं सुबह-सुबह मंदिरों पहुंची और अपने परंपरिक तरीके से माता की पूजा की। वहीं, मंदिरों में पूजा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं जुटने के कारण पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की। मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और शांति बनाए रखी जा सके।

देवास शहर के भगतसिंह मार्ग स्थित गोया में शीतला माता मंदिर पर महिलाओं ने सुबह से शीतला माता को ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर सुख-समृद्धि के साथ रोगों से मुक्ति की प्रार्थना की। माना जाता है कि माता शीतला अपने भक्तों को विभिन्न बीमारियों से रक्षा करती हैं। शीतला सप्तमी पर महिलाएं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता की पूजा करती हैं और उनके आशीर्वाद से स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करती हैं।

सुनीता पुरोहित ने मीडिया को बताया कि शीतला माता की पूजा बच्चों के हिसाब से भी की जाती है। बच्चों को माता जी निकलती है, उनको ठंडा करना चाहिए, इसलिए ठंडी पूजा की जाती है। वहीं, इस दिन से गर्मी रहती है, इसलिए इसके बाद से ठंडा खाना नहीं खाना चाहिए। यह इस पूजा का महत्व है। यहां महिलाएं काफी संख्या में सुबह से ही पूजा के लिए लाइनों में लगी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *