BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 06:51 PM
  • 42.05°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी: विजय शाह बोले ‘मैं शर्मिंदा हूं, दिल से माफी मांगता हूं’
  2. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  3. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  4. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  5. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  6. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  7. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  8. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  9. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  10. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  11. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  12. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  13. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  14. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  15. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता

संसद में आज : लोकसभा में पास किया जाएगा बजट 2025-26, भाजपा ने जारी किया व्हिप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 11:07 AM IST
संसद में आज : लोकसभा में पास किया जाएगा बजट 2025-26, भाजपा ने जारी किया व्हिप
Read Time:3 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। संसद के चालू बजट सत्र में शुक्रवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट पेश की जाएंगी और लोकसभा में केंद्रीय बजट के दूसरे चरण पर चर्चा होगी। अपने सभी सदस्यों की उपस्थिति को लेकर भाजपा ने व्हिप जारी किया है।

निचले सदन में कई विधायी मामले और कई स्थायी समितियों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी।

कार्यसूची के अनुसार, लोकसभा 2025-26 के लिए जल शक्ति मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत अनुदानों की मांगों पर चर्चा करेगी और अंततः मतदान करेगी।

लोकसभा में शाम 6 बजे 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट के संबंध में अनुदानों की बकाया मांगों को सदन में मतदान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने के लिए एक विधेयक पेश करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव पेश करेंगी।

वह यह भी प्रस्ताव पेश करेंगी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए।

साथ ही विधेयक पारित करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। गुरुवार को भाजपा ने सभी लोकसभा सांसदों को बजट पारित करने के लिए सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया।

शुक्रवार को लोकसभा में गिलोटिन लागू किया जाना है। पार्टी ने एक पत्र में कहा, “लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को सदन में अनुदान 2025-26 के लिए विभिन्न मांगों को पारित करने के लिए गिलोटिन किया जाएगा। इसलिए, लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे पूरे दिन सदन में मौजूद रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें।”

गिलोटिन एक संसदीय रणनीति है जिसका इस्तेमाल आगे की चर्चा की अनुमति दिए बिना विधेयक को पारित करने में तेजी लाने के लिए किया जाता है। संसद में गतिरोध के कारण जब वित्त विधेयक पर चर्चा नहीं हो पाती, तो सरकार गिलोटिन लाती है और वित्त विधेयक को बिना किसी चर्चा के पास करा सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट 2025-26 पेश किया। राज्यसभा में कुछ स्थायी समितियों की प्रमुख रिपोर्टें रखी जाएंगी। तथा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक निजी विधायी कार्य होंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *