BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 मार्च 2025 10:55 PM
  • 29.38°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बालासाहेब ठाकरे आज जीवित होते, तो शिवसैनिकों को सम्मानित करते: मनीषा कायंदे
  2. सपा सांसद के राणा सांगा पर विवादित बयान से जोधपुर में विरोध प्रदर्शन, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष ने केंद्र से की कार्रवाई की मांग
  3. दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत : खीर की मिठास और वादों पर विवाद
  4. डीके शिवकुमार के ‘संविधान’ वाले बयान पर भड़की भाजपा, कहा- यह गांधी परिवार का बयान
  5. कुणाल कामरा के दफ्तर में तोड़फोड़ : शिवसेना के 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार
  6. मुंबई: संजय राउत ने कहा- महाराष्ट्र में गुंडाराज चल रहा, कुणाल कामरा का ऑफिस और स्टूडियो तोड़ दिया, भरपाई कौन करेगा?
  7. महाराष्ट्र में हो रही गुंडागर्दी शिंदे और देवेंद्र के बीच छिड़ी जंग का नतीजा : प्रमोद तिवारी
  8. नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के अवैध निर्माण पर कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ा जा रहा घर
  9. संसद में आज: लोकसभा में वित्त विधेयक 2025 पारित करने के लिए करेंगी पेश
  10. आईपीएल 2025 : रचिन रवींद्र ने छक्का जड़ सीएसके को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिलाई चार विकेट से जीत
  11. इफ्तार पार्टी में पहुंचे मुस्लिमों ने कहा, ‘बिहार का मुसलमान नीतीश कुमार के साथ’
  12. मुस्लिम संगठनों के इफ्तार पार्टी के बह‍िष्‍कार पर संजय झा ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत किया’
  13. अस्वस्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार असुरक्षित : पवन खेड़ा
  14. गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर डीयू के शिक्षकों ने लिखा यूजीसी चेयरमैन को पत्र
  15. मनोहर लाल खट्टर ने बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ओडिशा को केंद्र के सहयोग का दिया आश्वासन

पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 21 मार्च 2025, 2:15 PM IST
पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप
Read Time:3 Minute, 12 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार में राजद ने नीतीश कुमार की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना में राबड़ी देवी के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की तीखी आलोचना की गई है। पोस्टर में लिखा गया है- यह सरकार “धृतराष्ट्र की सरकार” है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “कुर्सी कुमार” के रूप में संबोधित किया गया है।

राजद ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और यह स्थिति 18 वर्षों से सत्ता में काबिज एनडीए सरकार के कारण बनी है। पोस्टर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों का भी जिक्र किया गया है, जिसमें विशेष रूप से नालंदा में एक महिला के पैरों में छह कील ठोकने जैसी क्रूर घटनाओं का उल्लेख है।

इसके अलावा, राजद ने नीतीश कुमार की सरकार को “20 साल पुरानी खटारा सरकार” और “निकम्मी भाजपा-जदयू सरकार” बताया है। आंकड़ों का हवाला देते हुए, राजद ने दावा किया कि नीतीश सरकार के तहत बिहार में 60,000 हत्याएं और 25,000 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं।

इससे पहले गुरुवार को बिहार विधान परिषद में प्रदेश की कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में ही मौजूद थे। विपक्ष ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।

सदन के बाहर निकलने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, “सदन के अंदर विपक्ष को सत्ता पक्ष के लोग बोलने नहीं देते हैं और सरकार भी नहीं मान रही है कि सदन के अंदर विपक्ष है। बिहार में इतनी घटनाएं घट रही हैं, हत्या हो रही है, अपहरण हो रहा है, लूट हो रही है, रेप की घटनाएं घट रही हैं, दलित बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। सदन के अंदर जब हम लोग सवाल उठाते हैं तो सत्ता पक्ष द्वारा सवाल को उठाने नहीं दिया जाता है।”

उन्होंने कहा कि यह बिहार की जनता का सवाल है, जब जनता के सवाल नहीं उठाएंगे तो सदन में क्या उठाएंगे? जो घटनाएं हो रही हैं, उस पर चर्चा करें। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री कहने लगते हैं आप (राबड़ी देवी) और आपके पति (लालू प्रसाद यादव) ने क्या किया है? सब हमने किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *