BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 23 मार्च 2025 04:10 PM
  • 33.92°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. बिहार चुनाव को लेकर 26 मार्च को एनडीए नेताओं की बैठक, जेपी नड्डा और विनोद तावड़े रहेंगे मौजूद
  2. संजय राउत ने जज के घर कैश मिलने पर उठाए सवाल, सुशांत सिंह मामले पर भाजपा को घेरा
  3. बिहार में इफ्तार पर सियासत : जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुसलमान जानते हैं उनका नीतीश कुमार से बड़ा हितैषी कोई नहीं
  4. चेन्नई : डीके शिवकुमार ने अन्नामलाई पर साधा निशाना, परिसीमन पर दिया जवाब
  5. राष्ट्रगान के अनादर को लेकर नीतीश के खिलाफ केस दर्ज
  6. थरूर की क्षमताओं को नहीं भुना पा रही कांग्रेस, इसलिए खटखटा सकते हैं भाजपा का दरवाजा
  7. बांग्लादेश में हिंदुओं की जिम्मेदारी भारत की, इस कर्तव्य से हम बच नहीं सकते : आरएसएस
  8. भाजपा के साथ कोई मतभेद नहीं, पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जल्द : आरएसएस
  9. जब राजनीति का स्‍तर गिरता है, तो समाज की रक्षा के लिए साहित्य आता है आगे : शशि थरूर
  10. राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 विधायक एमसीडी के लिए नॉमिनेट
  11. जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले से कैश बरामदगी मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
  12. फर्जी वोटरों से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे निर्वाचन अधिकारी
  13. सपा सांसद के राणा सांगा पर विवादित बयान से राजनीति गरमाई
  14. बिहार का इतिहास गौरवशाली, लेकिन वर्तमान मुश्किल : कन्हैया कुमार
  15. असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस सम्मेलन में उदित राज बोले- ‘कामगारों के अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष’

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल, भूपेंद्र हुड्डा और ममता बनर्जी पर कसा तंज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 मार्च 2025, 12:18 AM IST
हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल, भूपेंद्र हुड्डा और ममता बनर्जी पर कसा तंज
Read Time:3 Minute, 51 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पंजाब में होने वाले उपचुनाव को लेकर केजरीवाल की भूमिका और ममता बनर्जी की सरकार पर तीखे आरोप लगाए।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर तंज कसते हुए अनिल विज ने कहा, “जहां-जहां पैर पड़े संतन के, वहां- वहां बंटा धार।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली में “बंटाधार” हो चुका है और अब वे पंजाब को भी बर्बाद करने के लिए वहां विराजमान हो गए हैं। विज ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भगवंत मान की सरकार पंजाब में ज्यादा दिन टिक पाएगी।

पश्चिम बंगाल में सड़कों पर भारी संख्या में आधार कार्ड मिलने पर अनिल विज ने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार किसी भी व्यवस्था को नहीं मानती और वहां बांग्लादेश से आने वाले लोगों की बड़ी संख्या मौजूद है। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल की जनता त्राहिमाम कर रही है और जब भी चुनाव आएंगे, वे इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।”

विधानसभा में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अनिल विज के बीच हुई तीखी नोकझोंक पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि हुड्डा बिना तैयारी के मुद्दे उठाते हैं। उन्होंने कहा, “हुड्डा में तानाशाही प्रवृत्ति है, वे जब विपक्ष में थे, तब भी दूसरों को बोलने का मौका नहीं देते थे।” विज ने कहा कि विधानसभा में सभी को बोलने का अधिकार है और यह पार्लियामेंट्री भाषा नहीं हो सकती कि “मैं बोलने नहीं दूंगा।”

विज ने कांग्रेस द्वारा हरियाणा विधानसभा में विपक्ष का नेता नहीं चुने जाने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाता है कि वह फैसला लेने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 6 महीने में भी वे नहीं तय कर पाए कि उनका विपक्ष का नेता कौन होगा।

हरियाणा की भाजपा हाईकमान ने प्रदेश के मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में प्रेस कांफ्रेंस करने का निर्देश दिया है। इस पर विज ने कहा कि हरियाणा में पहली बार इतना बेहतरीन बजट पेश किया गया है, जिसमें सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए 12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में इससे बेहतरीन बजट पेश नहीं हो सकता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *