BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 24 मार्च 2025 04:26 PM
  • 35.08°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के अवैध निर्माण पर कार्रवाई, बुलडोजर से तोड़ा जा रहा घर
  2. संसद में आज: लोकसभा में वित्त विधेयक 2025 पारित करने के लिए करेंगी पेश
  3. आईपीएल 2025 : रचिन रवींद्र ने छक्का जड़ सीएसके को मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिलाई चार विकेट से जीत
  4. इफ्तार पार्टी में पहुंचे मुस्लिमों ने कहा, ‘बिहार का मुसलमान नीतीश कुमार के साथ’
  5. मुस्लिम संगठनों के इफ्तार पार्टी के बह‍िष्‍कार पर संजय झा ने कहा, ‘नीतीश कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत किया’
  6. अस्वस्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में बिहार असुरक्षित : पवन खेड़ा
  7. गेस्ट टीचर्स के मुद्दे पर डीयू के शिक्षकों ने लिखा यूजीसी चेयरमैन को पत्र
  8. मनोहर लाल खट्टर ने बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ओडिशा को केंद्र के सहयोग का दिया आश्वासन
  9. झारखंड : तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा लद्दाख में शहीद जवान का पार्थिव शरीर
  10. सीएम रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
  11. कांग्रेस ने केरल में कम्युनिस्ट आंदोलन को दबाने के लिए आतंक और हिंसा का लिया सहारा : पिनाराई विजयन
  12. अजित पवार और जयंत पाटिल की बैठक पर छगन भुजबल बोले, राजनेता एक-दूसरे के व‍िरोधी, दुश्मन नहीं
  13. संभल : पूछताछ के बाद एसआईटी ने शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को किया गिरफ्तार
  14. राजद प्रमुख लालू यादव मोतिहारी पहुंचे, लोगों से की तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
  15. औरंगजेब कभी महान नहीं हो सकता, भारत हर हाल में हिंदू राष्ट्र घोषित हो : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

रियल एस्टेट देश की आर्थिक मजबूती का आधार, देश की ताकत : मनोहर लाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 22 मार्च 2025, 12:34 AM IST
रियल एस्टेट देश की आर्थिक मजबूती का आधार, देश की ताकत : मनोहर लाल
Read Time:4 Minute, 20 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को 17वें एनएएआर इंडिया वार्षिक सम्मेलन ‘नार्विगेट 2025’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने रियल एस्टेट इंडस्ट्री की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट एक ऐसा उद्योग है, जिसकी देश की आर्थिक स्थिति में बहुत बड़ी भूमिका है। हमारा सपना एक ‘विकसित भारत’ है, इसके लिए जरूरी है कि हम अपने उद्योगों को मजबूत करें।

मनोहर लाल ने कहा कि रियल एस्टेट इंडस्ट्री न केवल शहरों में, बल्कि गांवों और कस्बों में भी अनेक रूपों में फैली हुई है। इसके द्वारा लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है और यह उद्योग भारत की आर्थिक मजबूती का एक अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि जिन लोगों के पास अपना घर नहीं है, अगर उन्हें घर मिल जाए, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता।

मनोहर लाल ने कहा कि भारत में विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल कर हम इस इंडस्ट्री को और भी प्रभावी बना सकते हैं। रियल एस्टेट उद्योग के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है और हमें इसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। किसानों से लेकर आम आदमी तक इस उद्योग के प्रभाव का उल्लेख करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उद्योग हर वर्ग के लिए अहम है। विशेषकर उन लोगों के लिए, जो झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात की आवश्यकता जताई कि हमें एक रेंटल हाउसिंग स्कीम के तहत मकान बनवाने चाहिए, ताकि हर वर्ग के लोगों को बेहतर आशियाना मिल सके। उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति के पास अपना घर होता है, तो उसकी खुशियों का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए ‘इन-सीटू डेवलपमेंट’ (स्थानीय विकास) की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह विकास मॉडल बेहद अहम साबित होगा, क्योंकि यह शहरीकरण और विकास की दिशा में एक स्थिर और संतुलित तरीका प्रदान करेगा। मनोहर लाल ने आगे कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर में नवाचार और टेक्नोलॉजी का उपयोग बहुत जरूरी है, ताकि हम तेजी से बढ़ते हुए शहरीकरण की चुनौतियों का सामना कर सकें और लोगों को अच्छे और सस्ते घर उपलब्ध करवा सकें।

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज 17वें एनएएआर इंडिया वार्षिक सम्मेलन, नार्विगेट 2025 को संबोधित किया। रियल एस्टेट क्षेत्र समुदायों को आकार देने, आर्थिक विकास को गति देने और राष्ट्र के मजबूत भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, रियल एस्टेट क्षेत्र की इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका है। वैश्विक प्रौद्योगिकियों को अपनाना और नवाचार को बढ़ावा देना उद्योग को आगे बढ़ाएगा!”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *