BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 06:06 AM
  • 14.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  2. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  3. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  4. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  5. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  6. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  7. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  8. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  9. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  10. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  11. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  12. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  13. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  14. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी
  15. भाजपा गौशाला से दुर्गंध फैलाती है, हम इत्र से सुगंध : अखिलेश

मध्य प्रदेश: गेहूं की फसल में लगी आग, बुझाने के लिए खेत में कूदे मंत्री इंदर सिंह परमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 12:14 PM IST
मध्य प्रदेश: गेहूं की फसल में लगी आग, बुझाने के लिए खेत में कूदे मंत्री इंदर सिंह परमार
Read Time:2 Minute, 41 Second

बीएनटी न्यूज़

शाजापुर। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने अपनी सादगी और तत्परता का शानदार उदाहरण पेश किया। शाजापुर से शुजालपुर जाते समय उनके काफिले के सामने एक किसान के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई।

यह घटना शुजालपुर मार्ग पर फूलन टोल के पास हुई। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण उसे बुझाने में जुट गए थे। तभी मंत्री का काफिला वहां से गुजर रहा था। परमार ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और बिना देर किए खेत में कूद पड़े। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की और समय रहते किसान को बड़े नुकसान से बचा लिया।

यह घटना उस वक्त हुई, जब खेत में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार थी। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं, लेकिन मंत्री और ग्रामीणों की मेहनत से उसे काबू में कर लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि परमार ने न सिर्फ हिम्मत दिखाई, बल्कि ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। उनकी इस सादगी और संवेदनशीलता ने सभी का दिल जीत लिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर आग को वक्त पर नहीं रोका जाता, तो किसान का भारी नुकसान हो सकता था।

इसके बाद परमार पीड़ित किसान से भी मुलाकात की। उन्होंने किसान से नुकसान के बारे में भी जानकारी ली।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री परमार को आग बुझाते हुए देखा जा सकता है। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि एक मंत्री का इस तरह आम लोगों के साथ मिलकर काम करना प्रेरणादायक है। कई लोगों ने इसे नेताओं के लिए एक मिसाल बताया। परमार की इस कोशिश से किसान की फसल तो बचाई ही साथ ही मंत्री के हौसले को भी लोगों ने सलाम किया। लोग मंत्री के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *