BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 28 मार्च 2025 09:23 PM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  2. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  3. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  4. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  5. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  6. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  7. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  8. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  9. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  10. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  11. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  12. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  13. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  14. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी
  15. भाजपा गौशाला से दुर्गंध फैलाती है, हम इत्र से सुगंध : अखिलेश

संजय राउत ने जज के घर कैश मिलने पर उठाए सवाल, सुशांत सिंह मामले पर भाजपा को घेरा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 2:14 PM IST
संजय राउत ने जज के घर कैश मिलने पर उठाए सवाल, सुशांत सिंह मामले पर भाजपा को घेरा
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले और औरंगजेब पर बयानबाजी को लेकर सवाल उठाए। संजय राउत ने दिल्ली में एक जज के घर से मिले नकदी के मामले को उठाया और कहा कि इस पर वह पिछले दो दिनों से बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। उनका यह भी कहना था कि यह मामला गंभीर है और जो लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं, कह रहे हैं कि यह एक दिन की कमाई का मामला है लेकिन वो लोग गलत हैं।

राउत ने शिवसेना (पार्टी चिन्ह और नाम को लेकर) के पक्ष में फैसला न जाने की बात का जिक्र किया। बोले, “शिवसेना को न्याय न मिलने का कारण अब समझ में आ रहा है। हमारे 40 विधायक छोड़ कर चले गए। साफ हो रहा है कि न्याय व्यवस्था दबाव में है।”

संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में भाजपा के नेताओं पर आरोप लगाया। राउत ने कहा, “भाजपा अपने विरोधियों को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है और यह पूरी घटना आत्महत्या से जुड़ी थी, फिर भी भाजपा ने इस मामले को बढ़ाकर अपने विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल किया।”

राउत ने औरंगजेब के संदर्भ में एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कपूर परिवार से तैमूर के बारे में पूछने का उदाहरण दिया। राउत का कहना था कि भाजपा और इसके नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, जैसे कि वे तैमूर का इंतजार कर रहे थे। औरंगजेब और तैमूर को लेकर रवैए में फर्क राजनीति में जहर फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

वहीं, राउत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सराहना करते हुए कहा, “गडकरी सीधी राजनीति करने वाले नेता हैं और जो उनके मन में होता है, वह उसे बिना किसी डर के बोल देते हैं। गडकरी “जहर फैलाने वाले नेताओं” से अलग हैं और उनकी राजनीति स्वीकार्य है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *