BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 04:19 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  2. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  3. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  4. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  6. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  7. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  10. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  11. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  12. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  13. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  14. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  15. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : जगदंबिका पाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 23 मार्च 2025, 9:58 PM IST
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर : जगदंबिका पाल
Read Time:2 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

डुमरियागंज। भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल अपने संसदीय क्षेत्र में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री 2047 तक ‘विकसित भारत’ और देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उनके नेतृत्व में 2027 तक हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। आज चीन और अमेरिका भी भारत का लोहा मानते हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी सीमाओं की सुरक्षा के मामले में अब तक अमेरिका और इजरायल की गिनती होती थी, आज भारत उसी श्रेणी में है। जहां बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका अपनी आंतरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश भारत में आ रहा है और सात प्रतिशत की विकास दर भी विश्व में सबसे अच्छी है। ऐसे में ये पर्व-त्योहार ऊर्जा देते हैं।

सांसद ने कहा कि डुमरियागंज की सरजमीं गंगा-जमुनी तहजीब वाली है। भारत के पास आध्यात्मिक शक्ति है, जो उसकी एकता और अखंडता को जोड़ती है। चाहे होली हो या दीवाली, उसका एक महत्व है। जब हम होलिका दहन करते हैं तो यह सत्य पर असत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। होली मिलन के मौके पर आज डुमरियागंज में भाजपा के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी तथा आम लोग एकत्रित हुए हैं। यह बहुत हर्ष और उत्साह का विषय है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *