BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 30 मार्च 2025 03:46 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. एआई स्टार्टअप ‘एक्सएआई’ ने 33 बिलियन डॉलर की स्टॉक डील में क‍िया एक्स का अधिग्रहण : एलन मस्क
  2. म्यांमार में भूकंप के बाद भारत ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, भेजी 15 टन राहत सामग्री
  3. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  4. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  5. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  6. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  7. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  8. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  9. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  10. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  11. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  12. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  13. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  14. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  15. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?

कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की थी टिप्पणी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मार्च 2025, 2:47 PM IST
कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की थी टिप्पणी
Read Time:3 Minute, 19 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। कॉमेडियन कुणाल कामरा का महाराष्ट्र की राजनीति पर तंज और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बिना नाम लिए किए गए कमेंट के बाद बवाल मच गया है। कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 353(1)(बी), 353(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिवसेना के विधायक मुरजी पटेल ने एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

इससे पहले एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता राहुल कनाल के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। मुंबई के खार स्थित द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस में शिव सैनिकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई थी, जिसके बाद खार पुलिस स्टेशन ने करीब 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है। वीडियो में कुणाल कामरा ने बिना नाम लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की थी। इस दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के द यूनिकॉन्टिनेंटल ऑफिस पहुंचकर तोड़फोड़ की।

शिकायत के अनुसार, कामरा ने कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक गाना गाया, जिसे शिंदे सेना ने आपत्तिजनक बताया।

शिवसेना कार्यकर्ताओं का दावा है कि इसी जगह पर वीडियो शूट किया गया था, जिसके बाद उन्होंने यहां हंगामा करते हुए सामान को तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके स्थित क्लब में तोड़फोड़ की, जहां कामरा के विवादित शो को फिल्माया गया था।

कुणाल कामरा ने ‘दिल तो पागल है’ के एक हिंदी गाने की तर्ज पर पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया।

कॉमेडियन ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो क्लिप शेयर की। कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे की 2022 की बगावत का जिक्र किया, जिसके कारण शिवसेना शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट में विभाजित हो गई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *