BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 08:04 PM
  • 25.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

डीके शिवकुमार का बयान संविधान विरुद्ध: सरयू राय

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 24 मार्च 2025, 6:47 PM IST
डीके शिवकुमार का बयान संविधान विरुद्ध: सरयू राय
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

रांची। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के ‘संविधान बदल रहा है’ बयान पर अब राजनीति तेज हो गई है। भाजपा के बाद अब जेडीयू ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

झारखंड से जेडीयू विधायक सरयू राय ने डीके शिवकुमार के बयान पर बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस का जो शीर्ष नेतृत्व है, उसे इस मामले पर स्पष्टता जाहिर करनी चाहिए। मैं समझता हूं कि कर्नाटक की सरकार संविधान के विरुद्ध आचरण कर रही है।

वहीं, एक सवाल के जवाब में जेडीयू विधायक सरयू राय ने कहा कि झारखंड में काफी समय से भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर चिंता जताती रही है। आदिवासी समुदाय भी कभी-कभी इस पर चिंतन करता है। हमें यह तय करना होगा कि अगर हम किसी दूसरे धर्म को अपनाते हैं, तो हम आदिवासी और धार्मिक अल्पसंख्यक दोनों के तौर पर लाभ का दावा नहीं कर सकते। यह दोहरा लाभ नहीं मिलना चाहिए। मैं चंपई सोरेन द्वारा व्यक्त किए गए विचारों से सहमत हूं।

दरअसल, डीके शिवकुमार से एक न्यूज चैनल के मंच पर कर्नाटक सरकार की मुस्लिम आरक्षण नीति को कोर्ट में चुनौती दिए जाने को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा, “कोर्ट से जो भी फैसला आएगा, हमें मंजूर होगा। मुझे पता है कि सब कोर्ट जाएंगे। हमें एक अच्छे दिन का इंतजार करना होगा। बहुत सारे बदलाव हैं, संविधान बदल रहा है, और ऐसे फैसले हैं जो संविधान को बदल देते हैं।”

डीके शिवकुमार के बयान को लेकर भाजपा ने कहा कि वह मुसलमानों को आरक्षण दिलाने के लिए संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि यह संविधान के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ है। जिस तरह से पूर्व पीएम नेहरू ने धर्म के आधार पर देश को दो टुकड़े में बांट दिया। संविधान में मुसलमानों के आरक्षण को जगह देकर ये हिन्दुस्तान का फिर से बंटवारा चाहते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *