BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 03:44 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

डोडा में सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 12:33 AM IST
डोडा में सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शुरू की हड़ताल
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

डोडा। जम्मू-कश्मीर के डोडा में सफाई कर्मचारी यूनियन ने सोमवार से 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 72 घंटे के अंदर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो 26 मार्च को सफाई कर्मचारी यूनियन दिल्ली के लिए रवाना होगी और वहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जम्मू कश्मीर में जितनी भी सरकारें आई हैं, उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है और अब उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि उनका वेतन बढ़ाया और स्थायी किया जाए।

कुछ सफाई कर्मचारियों से बीएनटी न्यूज़ ने बात की। इरशाद अहमद ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कहना चाहता हूं कि सफाई कर्मचारी के वोट के दम पर आप सत्ता में आए। आपने सफाई कर्मचारियों के लिए जो वादे किए थे, उन वादों का क्या हुआ। सफाई कर्मचारियों के बारे में सरकार गंभीर नहीं है। रमजान का पाक महीना चल रहा है। हम नहीं चाहते हैं किसी को परेशानी हो। पैसे की तंगी के चलते हमारे बच्चों का भविष्य संकट में आ गया है। आप अपने विधायकों की सैलरी बढ़ा रहे हैं। लेकिन, हम लोगों के भविष्य को क्यों अंधकार में डाला जा रहा है?

सज्जाद अहमद ने कहा कि 2014 में उमर अब्दुल्ला ने हमारे कुछ लोगों को पक्का किया था। हमें आपसे उम्मीद थी। आप सत्ता में आएंगे तो हमारी मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन, हमारा भरोसा तोड़ा गया। हमारी सैलरी 9,300 रुपए है। हमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भरोसा दिया कि नौकरी पक्की की जाएगी। लेकिन, हमें पक्का नहीं किया गया। सरकार के बजट से उम्मीद थी, लेकिन हमें कुछ नहीं मिला।

फैयाज अहमद ने बताया कि हमने पिछली बार जब हड़ताल की थी तो हमें आश्वासन मिला था कि एक महीने के भीतर काम हो जाएगा। हमें सिर्फ नई तारीख दी जाती है। बजट से उम्मीद थी, लेकिन कुछ नहीं मिला। राज्य सरकार से गुजारिश है कि हमारा मसला हल किया जाए। ईद का त्योहार है। बच्चों के पास कपड़े नहीं हैं। 72 घंटे के अंदर मसला हल करते हैं तो हम हड़ताल वापस लेंगे नहीं तो मजबूरन दिल्ली के लिए पैदल मार्च करेंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हमारी परेशानी को समझें। हमें कम से कम यूटी के अनुसार वेतन दिया जाए। अगर हमें पक्का किया जाता तो आज हड़ताल की स्थिति पैदा नहीं होती।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *