BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 03:43 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

औरंगजेब ने हमारी संस्कृति और आस्था के प्रतीकों को किया नष्ट, महिमामंडन गलत : अनिल विज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 12:59 AM IST
औरंगजेब ने हमारी संस्कृति और आस्था के प्रतीकों को किया नष्ट, महिमामंडन गलत : अनिल विज
Read Time:3 Minute, 2 Second

बीएनटी न्यूज़

अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सोमवार को औरंगजेब के महिमामंडन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब का महिमामंडन करने में लगे हुए हैं, जबकि इतिहास में उसने भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीकों को नष्ट करने का काम किया था।

अनिल विज ने कहा, “औरंगजेब हमारे लिए विश्वास का केंद्र नहीं हो सकता। जिसे भी उसका महिमामंडन करना है, उसे पहले औरंगजेब से प्रेरित होकर अपने घर के बाप को कैदखाने में डालकर आना होगा और अपने भाई का कत्ल करके आना होगा। फिर वो औरंगजेब का महिमामंडन कर सकता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि देशभक्तों की जुबान पर औरंगजेब का नाम नहीं आना चाहिए।

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया कि भारत में अग्रेजों से भी ज्यादा तानाशाही राज चल रहा है, जिस पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा, “चुराए हुए, पिटे हुए मोहरे ऐसे ही खयालात रखते हैं। उन्हें ठुकराया गया है, उनकी पतंग काटी गई है, अब वह नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे इस स्वर्णिम युग को दोषी ठहरा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।”

केजरीवाल के शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों को साकार करने के बयान पर अनिल विज ने कहा, “केवल तस्वीरें लगा देने से आदर्श व्यवहारिक नहीं होते। आदर्श तो पार्टी के और नेताओं के व्यवहार में झलकते हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा बीजेपी सरकार की 24 फसलों पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) देने के वादे को झूठा बताए जाने पर अनिल विज ने कहा, “हमारी सरकार की घोषणा है कि 24 फसलों पर एमएसपी दिया जाएगा। अगर हुड्डा की कोई फसल है, तो वो बताएं, उस पर भी काम किया जाएगा।”

एक तरफ जहां हरियाणा सरकार नशे पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के सांसद धर्मवीर का बड़ा बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि देशी शराब बनाने से किसानों की आय बढ़ेगी। इसको लेकर अनिल विज ने कहा, “मैं इस बयान से सहमत नहीं हूं। यह उनका व्यक्तिगत विचार है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *