BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शनिवार, 29 मार्च 2025 03:59 PM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आरसीबी ने 17 साल बाद सीएसके को घर में हराया
  2. ‘गाय हमारी माता है, सबको करना चाहिए सम्मान’: अवधेश प्रसाद
  3. कोलकाता: राहुल गांधी पर दिलीप घोष का तंज, कांग्रेस की सियासत और आरएसएस पर भी बोले
  4. पश्चिम बंगाल की सीएम लंदन के कॉलेज में दे रही थीं भाषण, लगे ‘गो बैक’ के नारे
  5. आईपीएल 2025 : पूरन और मार्श की विस्फोटक पारी ने लखनऊ को दिलाई जीत
  6. पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों का विरोध जारी, 28 और 31 मार्च को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
  7. पंजाब : सीएम भगवंत मान का बाजवा पर हमला, कहा – ‘उनका मानसिक संतुलन सही नहीं’
  8. पंजाब-हरियाणा भाई-भाई, भगत सिंह पर विवाद नहीं होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  9. बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या की एंट्री के लिए ममता सरकार जिम्मेदार : अमित शाह
  10. नीट-सीयूईटी की तैयारी के लिए दिल्ली सरकार ने फिजिक्सवाला के साथ क‍िया समझाैता
  11. राज्यसभा में गृह मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार नोटिस खारिज
  12. सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए हैं सड़कें, मस्जिदों में अदा करें नमाज : मोहन सिंह बिष्ट
  13. भारत-बांग्लादेश संबंध : पीएम मोदी ने मोहम्मद यूनुस को लिखे पत्र में क्या कहा?
  14. राहुल गांधी ने आरोप नहीं लगाया, बल्कि सच्चाई बयां की : प्रियंका चतुर्वेदी
  15. राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि किसी भी विपक्षी नेता को बोलने नहीं दिया जाता : प्रमोद तिवारी

दिल्ली विधानसभा में आज भाजपा सरकार पेश करेगी बजट

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 25 मार्च 2025, 9:27 AM IST
दिल्ली विधानसभा में आज भाजपा सरकार पेश करेगी बजट
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी, जो 26 साल के बाद एक ऐतिहासिक क्षण होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी।

यह बजट भाजपा के चुनावी घोषणापत्र और दिल्ली की जनता से किए गए वादों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार के आने के बाद यह पहला बजट है, और इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। इस बजट में कई बड़े बदलाव और योजनाओं का ऐलान हो सकता है, जो दिल्लीवासियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ था। इस सत्र की शुरुआत सोमवार को खीर समारोह से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है।

उन्होंने इसे भगवान राम के अयोध्या लौटने के बाद के घटनाक्रम से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, उसी तरह भाजपा 27 साल बाद दिल्ली में लौट रही है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने सत्र के पहले दिन नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट भी पेश की, जिसमें दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की वित्तीय स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है।

सीएजी की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले छह वर्षों में डीटीसी का घाटा 35,000 करोड़ रुपये बढ़ चुका है। 2015-16 में डीटीसी का घाटा 25,300 करोड़ रुपये था, जो 2021-22 तक बढ़कर 60,750 करोड़ रुपये हो गया है।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्ष ने तीखी आलोचना की और सदन में सभी 14 सीएजी रिपोर्ट एक साथ पेश करने की मांग की, जिसके बाद विपक्षी सदस्य वॉकआउट कर गए। डीटीसी के घाटे के बढ़ने के बाद विपक्ष ने सरकार से इस पर जवाब मांगा और इस मुद्दे पर सख्त सवाल उठाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *