BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 06:56 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

लोकसभा में पास हुआ फाइनेंस बिल 2025

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 मार्च 2025, 10:18 PM IST
लोकसभा में पास हुआ फाइनेंस बिल 2025
Read Time:3 Minute, 18 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को फाइनेंस बिल 2025 पास हो गया। इसमें 35 सरकारी संशोधन शामिल हैं। केंद्रीय बजट 2025-26 के प्रस्तावों को लागू करने के लिए यह एक अहम प्रक्रिया है।

फाइनेंस बिल 2025 पर हुई डिबेट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 में करदाताओं को बड़ी राहत दी गई है। इसका उद्देश्य घरेलू स्तर पर उत्पादन बढ़ाना और निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।

वित्त मंत्री ने फाइनेंस बिल पर चर्चा के दौरान टैरिफ को युक्तिसंगत बनाने और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए परिवर्तनों पर प्रकाश डाला।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि 2025-26 के बजट प्रस्तावों से घोषित सीमा शुल्क के युक्तिकरण की कार्यवाही आगे बढ़ रही है।

घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के लिए, सरकार ने ईवी बैटरी के लिए 35 अतिरिक्त कैपिटल गुड्स और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के लिए 28 वस्तुओं को सीमा शुल्क से छूट दी है।

अब बजट को लोकसभा ने मंजूरी दे दी है, इसे राज्य सभा में चर्चा के लिए रखा जाएगा। हालांकि,उच्च सदन के पास बजट पर मतदान करने का अधिकार नहीं है और वह किसी भी प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं कर सकता है।

इसके अलावा, वित्त मंत्री ने कहा कि नया इनकम टैक्स बिल संसद के अगले सत्र यानी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा और यह इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि आम बजट में वित्त वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 4.4 प्रतिशत रखा गया है, जो कि वित्त वर्ष 2024-25 में 4.8 प्रतिशत था।

केंद्रीय बजट 2025-26 में खपत को बढ़ाने के लिए इनकम टैक्स छूट को बढ़ाकर 12 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है। इससे आम आदमी के हाथ में पहले के मुकाबले अधिक पैसे बचेंगे।

बजट में शुद्ध बाजार उधारी 11.54 लाख करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। बाकी का फंड स्मॉल सेविंग्स स्कीम से आएगा।

बजट में 42.70 लाख करोड़ रुपये का सकल कर राजस्व संग्रह और 14.01 लाख करोड़ रुपये का सकल उधार प्रस्तावित है।

केंद्रीय बजट 2025-26 में कुल व्यय 50.65 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो चालू वित्त वर्ष की तुलना में 7.4 प्रतिशत अधिक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *