BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 06:58 AM
  • 17.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं
  2. आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया, रियान रिकल्टन और अश्विनी कुमार चमके
  3. भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
  4. कैथोलिक बिशप काउंसिल ने की वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने की अपील : किरेन रिजिजू
  5. उत्तराखंड में सरकार ने चार जिलों में 15 स्थानों के नाम बदले
  6. राहुल गांधी की अन्नपूर्णा देवी को चिट्ठी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया
  7. पंजाब में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, मंत्रियों और विधायकों के घरों का किया घेराव
  8. भाजपा को ‘नाम और छुआछूत’ में विश्वास : प्रियंका कक्कड़
  9. वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों को किरेन रिजिजू का जवाब, संसद में खुली बहस की अपील
  10. विपक्ष के लोग वक्फ संशोधन बिल पर गुमराह कर देश में फैलाना चाहते हैं अस्थिरता : जगदंबिका पाल
  11. यूसीसी की गंगोत्री किसी न किसी रूप में सभी को लाभ देगी : पुष्कर सिंह धामी
  12. अमित शाह बार-बार आएंगे बिहार, आरजेडी का होगा सफाया : नीरज कुमार
  13. मेरी मां शीला दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में जिंदा : लतिका
  14. म्यांमार : विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए 36 झटके, 1700 की मौत, 3400 घायल
  15. मॉरीशस यात्रा, आरएसएस मुख्यालय, गिर पार्क और अन्य कार्यक्रम, कुछ ऐसा रहा पीएम मोदी का मार्च महीना

ओडिशा : अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस के 12 विधायक सात दिन के लिए निलंबित

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 26 मार्च 2025, 10:21 PM IST
ओडिशा : अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस के 12 विधायक सात दिन के लिए निलंबित
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए 12 कांग्रेस विधायकों को सात दिन के लिए निलंबित कर दिया।

यह कार्रवाई मुख्य सचेतक सरोज प्रधान द्वारा पेश एक प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद की गई।

कांग्रेस विधायक पिछले 12 दिन से विधानसभा में लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मांग थी कि राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए विधायकों की एक समिति गठित की जाए। विरोध के दौरान कांग्रेस सदस्यों ने घंटियां बजाकर अपना असंतोष जाहिर किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई।

निलंबित विधायकों में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता रामचंद्र कदम, सी.एस. राजन एक्का, सोफिया फिरदौस, अशोक दास, मंगू खिला, दसरथी गमंगो, सत्यजीत गमंगो, नीलमाधब हिकाका, सागर दास, पबित्रा सौंटा और प्रफुल्ल प्रधान शामिल हैं। हालांकि, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति और रमेश जेना को निलंबन से छूट दी गई।

उल्लेखनीय है कि 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के कुल 14 विधायक हैं।

ओडिशा विधानसभा में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में विधायकों को कार्यवाही में बाधा डालने के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन के बाद भी कांग्रेस विधायकों ने घंटियां बजाकर विरोध जारी रखा, जिसके चलते अध्यक्ष ने उन्हें सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया और कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

कांग्रेस ने अपने विधायकों के निलंबन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार जनता की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन करने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्यों ने सरकारी नौकरियों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी की, जिससे सदन में हंगामा और बढ़ गया।

पिछले कुछ दिनों से ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कथित वृद्धि सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस और बीजद सदस्यों के विरोध के कारण प्रभावित रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *