BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 04:36 AM
  • 25.85°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आठ विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन विधेयक को खड़गे, केसी वेणुगोपाल ने बताया ‘असंवैधानिक’
  3. वक्फ बिल: कानून सबको स्वीकार करना पड़ेगा- अमित शाह
  4. लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए जाएंगे दिल्ली
  5. वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर अमित शाह ने वक्फ बोर्ड द्वारा जब्त संपत्तियों को गिनवाया, विपक्ष पर लगाए आरोप
  6. ‘इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल’ पर लगी संसद की मुहर
  7. देश धर्मशाला नहीं तो जेल भी नहीं है : संजय राउत
  8. वक्फ बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण : गौरव गोगोई
  9. वक्फ के तहत गरीबों की भलाई के नहीं हुए काम, विपक्ष मुसलमानों को कितना करेगा गुमराह : किरेन रिजिजू
  10. लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू ने कहा, ‘संसद की बिल्डिंग को भी किया गया था क्लेम’
  11. कांग्रेस के जमाने में समिति ठप्पा लगाती थी, हमारी समिति चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है : अमित शाह
  12. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  13. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  14. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  15. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

लालू यादव अपने अंतिम सपने को पूरा करने के लिए अंत समय तक लगे रहेंगे, ईश्वर की मर्जी उनके साथ नहीं: विजय सिन्हा

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 मार्च 2025, 11:26 PM IST
लालू यादव अपने अंतिम सपने को पूरा करने के लिए अंत समय तक लगे रहेंगे, ईश्वर की मर्जी उनके साथ नहीं: विजय सिन्हा
Read Time:3 Minute, 9 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने मुस्लिम संगठनों के धरना प्रदर्शन में राजद अध्यक्ष लालू यादव के शामिल होने पर बुधवार को कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपना अंतिम सपना पूरा करने के लिए अंत समय तक लगे रहेंगे, लेकिन ईश्वर की मर्जी उनके साथ नहीं है।

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव रविवार को पूर्वी चंपारण जिला पहुंचे और जमुनिया गांव में पूर्व विधायक यमुना यादव की 11वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा था कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाइए और उन्हें मुख्यमंत्री बनाइए। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि भाजपा परिवारवाद की पार्टी नहीं है। हम लोग मीटिंग करते रहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है।

राजद-कांग्रेस के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उभरे विवाद पर उन्होंने कहा कि अभी तो चुनाव बहुत दूर है, फिर भी आगे-आगे देखिए क्या होता है?

वक्फ बिल को लेकर तेजस्वी यादव के ‘सत्ता में रहे या नहीं, वक्फ संशोधन बिल पास नहीं होने देंगे’ बयान पर भाजपा के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि उनके पिता भी कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा, लेकिन आज झारखंड अलग राज्य है। दरअसल, ये लोग सत्ता के लिए समझौता करने वाले लोग हैं और वैसा खून जिनकी रगों में है, उनकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करता।

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और देशभर के प्रमुख धार्मिक और सामाजिक मुस्लिम संगठनों के बुधवार को पटना में गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे नेता लालू यादव आपके साथ खड़े होने के लिए धरनास्थल पर आए। चाहे हमारी पार्टी सत्ता में हो या नहीं हो, लेकिन हम लोग इस बिल के विरोध करते रहेंगे।

विपक्ष ने बुधवार को विधानसभा और विधान परिषद में वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया है। हम लोग इस बिल को गैर संवैधानिक और अलोकतांत्रिक मानते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *