BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 04:22 AM
  • 18.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
  2. वक्फ अधिनियम में पहले भी हो चुके हैं संशोधन
  3. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  4. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  5. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  6. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  7. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  9. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  10. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  11. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  12. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  13. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  14. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  15. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा

कोई व्यक्ति घर नहीं छोड़ना चाहता : कन्हैया कुमार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 मार्च 2025, 11:46 PM IST
कोई व्यक्ति घर नहीं छोड़ना चाहता : कन्हैया कुमार
Read Time:2 Minute, 52 Second

बीएनटी न्यूज़

सहरसा। बिहार में युवाओं के पलायन और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा बुधवार को सहरसा पहुंची। यह पदयात्रा 16 मार्च को पश्चिम चंपारण से शुरू हुई थी।

सहरसा में पदयात्रा कोसी चौक से होते हुए कांग्रेस कार्यालय तक गई।

पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार ने वीर कुंवर सिंह चौक पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि आगामी चुनाव में पलायन मुख्य मुद्दा होगा। यह चुनावी घोषणापत्र में पहला मुद्दा रहेगा। उन्होंने बिहार सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप भी लगाया।

कन्हैया कुमार ने बताया कि यह यात्रा महात्मा गांधी के भितिहरवा आश्रम से प्रेरित है। उनके अनुसार गांधी जी की दांडी यात्रा की तरह यह यात्रा भी बिहार के युवाओं की आवाज बनेगी।

उन्होंने कहा कि पलायन जिस वजह से होता है, उस वजह को रोकने से ही पलायन रुकेगा। पलायन की मुख्य वजह शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की कमी, रोजगार की कमी और कानून व्यवस्था की कमी है। ये चार चीजें व्यवस्थित हों तो कोई अपना घर, गांव छोड़कर नहीं जाना चाहता है। पलायन करने वाले अपनी पहचान लेकर जाते हैं। लेकिन, जन्मस्थान छोड़ देते हैं, यह भारी अंतर्विरोध वाली स्थिति होती है। इन चारों चीजों को बेहतर करके ही पलायन रोका जा सकता है।

यह पदयात्रा 27 मार्च को मधेपुरा और 28 मार्च को सुपौल पहुंचेगी। विभिन्न जिलों का भ्रमण करने के बाद यह पटना में समाप्त होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार पर दबाव बनाना है। कांग्रेस का प्रयास है कि यह यात्रा बिहार के हर कोने तक पहुंचे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *