BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 02 अप्रैल 2025 12:29 AM
  • 24.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. वक्फ ब‍िल पेश होने के एक दिन पहले प्रहलाद जोशी और जगदंबिका पाल ने संभाला मोर्चा, विपक्ष पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
  2. गुजरात के बनासकांठा में हुए हादसे पर खड़गे-राहुल ने जताया दुख, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
  3. कांग्रेस ने अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप क‍िया जारी, 2-4 अप्रैल को लोकसभा में उपस्थिति अनिवार्य
  4. वक्फ संशोधन विधेयक : भाजपा ने व्हिप जारी कर सांसदों से बुधवार को लोकसभा में उपस्थिति रहने के लिए कहा
  5. गुजरात के बनासकांठा हादसे में 18 की मौत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  6. गुजरात : बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत, कई घायल
  7. दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण से संबंधित कैग रिपोर्ट विधानसभा में की पेश
  8. चिली लैटिन अमेरिका में भारत का ‘महत्वपूर्ण मित्र और साझेदार’ : पीएम मोदी
  9. अखिलेश, डीएमके, बसपा और विपक्षी पार्टियों के लिए मुस्लिम समाज सिर्फ एक वोट बैंक : जगदंबिका पाल
  10. कोडरमा में यज्ञ के लिए भिक्षाटन पर निकलीं महिलाओं पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच टकराव के हालात
  11. ‘जिन्हें अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती, उन्हें गौमाता की सेवा में दुर्गंध ही नजर आएगी’, योगी का अखिलेश को जवाब
  12. मार्च 2026 तक नक्सलियों को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने का लक्ष्य : अमित शाह
  13. पीएम मोदी और चिली के राष्ट्रपति की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर हुई चर्चा
  14. ‘अद्भुत, बस अद्भुत’ सुनीता विलियम्स ने बताया अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है
  15. समाजवादी पार्टी वक्फ बिल के खिलाफ है और आगे भी रहेगी : अखिलेश यादव

भुवनेश्वर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान झड़प, 50 से अधिक घायल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 28 मार्च 2025, 1:19 AM IST
भुवनेश्वर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान झड़प, 50 से अधिक घायल
Read Time:3 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ओडिशा विधानसभा का घेराव करने के लिए रैली निकाली थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मामला तनावपूर्ण हो गया। स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। इसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागे।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक रमेश जेना ने कहा, “हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। 40-50 कार्यकर्ता, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि घायल कार्यकर्ताओं को सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस हिंसक झड़प में करीब 15 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस कमिश्नर सुरेश देव दत्ता सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।

मीडिया से बात करते हुए कमिश्नर सिंह ने कहा, “हमारा कर्तव्य था कि विधानसभा भवन और अन्य संवैधानिक संस्थानों की सुरक्षा करें। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप धारण कर लिया और पत्थरबाजी करने के साथ-साथ एक वाहन में आग लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने संयम बरतते हुए नियंत्रित बल प्रयोग किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” प्रदर्शन के दौरान कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

उल्लेखनीय है कि 7 मार्च से शुरू हुए विधानसभा सत्र के दूसरे चरण के दौरान विपक्षी कांग्रेस लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए एक हाउस कमेटी के गठन की मांग कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था, जो हिंसक हो गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *