BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 03:42 AM
  • 26.36°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आठ विकेट से हराया
  2. वक्फ संशोधन विधेयक को खड़गे, केसी वेणुगोपाल ने बताया ‘असंवैधानिक’
  3. वक्फ बिल: कानून सबको स्वीकार करना पड़ेगा- अमित शाह
  4. लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए जाएंगे दिल्ली
  5. वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर अमित शाह ने वक्फ बोर्ड द्वारा जब्त संपत्तियों को गिनवाया, विपक्ष पर लगाए आरोप
  6. ‘इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल’ पर लगी संसद की मुहर
  7. देश धर्मशाला नहीं तो जेल भी नहीं है : संजय राउत
  8. वक्फ बिल संविधान के मूल ढांचे पर आक्रमण : गौरव गोगोई
  9. वक्फ के तहत गरीबों की भलाई के नहीं हुए काम, विपक्ष मुसलमानों को कितना करेगा गुमराह : किरेन रिजिजू
  10. लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश, किरेन रिजिजू ने कहा, ‘संसद की बिल्डिंग को भी किया गया था क्लेम’
  11. कांग्रेस के जमाने में समिति ठप्पा लगाती थी, हमारी समिति चर्चा के आधार पर विचार-विमर्श करती है : अमित शाह
  12. वक्फ बिल राष्ट्रहित में, करोड़ों मुसलमान के साथ पूरा देश करेगा इसका समर्थन: किरेन रिजिजू
  13. जगदंबिका पाल बोले ‘ वक्फ संशोधन विधेयक 2024 होगा पास’, विपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
  14. वक्फ बिल से मुसलमानों को फायदा, विपक्ष कर रहा गुमराह : शहाबुद्दीन रजवी
  15. आईपीएल 2025 : पंजाब किंग्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराया, प्रभसिमरन सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

पीएम मोदी के संघ मुख्यालय जाने को संजय राउत ने बताया ‘अच्छी बात’, पूछा सवाल ‘पहले क्यों नहीं गए?’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 31 मार्च 2025, 2:01 AM IST
पीएम मोदी के संघ मुख्यालय जाने को संजय राउत ने बताया ‘अच्छी बात’, पूछा सवाल ‘पहले क्यों नहीं गए?’
Read Time:2 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे की शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने तारीफ करते हुए तंज भी कसा है। उन्होंने सवाल दागा कि पीएम मोदी पहले क्यों नहीं गए? राउत ने इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के प्रति भाजपा प्रेम को ढोंग करार दिया।

इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी के संघ मुख्यालय दौरे और मुस्लिम समुदाय के प्रति उनके रवैये को दोहरा पैमाना बताया।

राउत ने प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आज हिंदू नववर्ष और मराठी नववर्ष है। यह हमारे लिए खास त्योहार है। हर जगह शोभायात्राएं निकल रही हैं। कल ईद है और भाजपा कार्यकर्ता मस्जिद और मुस्लिम मोहल्लों में जाकर सबको गले लगाने का काम कर रहे हैं लेकिन चुनाव के वक्त उनकी भाषा बदल जाती है। वो कहते हैं कि देश में मुसलमान नहीं रहने चाहिए। अब चुनाव नजदीक है और अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा है, तो मोदी मुस्लिमों के दोस्त बनने की कोशिश कर रहे हैं। यह ढोंग है।”

उन्होंने पीएम के नागपुर दौरे पर भी तंज कसा। राउत ने कहा, “आज मोदी जी संघ मुख्यालय गए हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन 10 साल तक वो वहां नहीं गए। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने संघ से दूरी रखी। अब लोकसभा चुनाव में संघ के कार्यकर्ता सक्रिय होंगे। शायद वे भागवत जी से बात करने गए हों।”

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर भी सवाल उठाया। उन्होंने इसे पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए असमंजस की ओर इशारा किया। कहा, “अब तक भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होना चाहिए था। यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन संघ अपनी पसंद का अध्यक्ष चाहता है।

राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र चुनाव में संघ का भी हाथ था और भाजपा को गलत तरीकों से जीत दिलाई गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *