BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 09:54 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 26/11 अटैक केस से जुड़ीं फाइलें और अन्य रिकॉर्ड दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट में पहुंचे
  2. तहव्वुर राणा केस: जांच एजेंसी का पक्ष रखेंगे नरेंद्र मान, केंद्र ने किया विशेष लोक अभियोजक नियुक्त
  3. महावीर जयंती : राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़ और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
  4. नया वक्फ एक्ट धार्मिक स्वतंत्रता-संविधान पर हमला: राहुल गांधी
  5. केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, पीएम मोदी ने की तारीफ
  6. बंगाल में एकता और भाईचारा कभी कम नहीं होगा, चाहे कुछ लोग हमें बांटने की कितनी भी कोशिशें क्यों न करें: सीएम ममता
  7. ‘ये जब तक रहेंगे, देश का नुकसान ही होगा’, एनडीए पर भड़के तेजस्वी यादव
  8. 26/11 मुंबई हमला : कानून के लंबे हाथ आखिरकार आरोपी तहव्वुर राणा तक पहुंचे
  9. राहुल गांधी ने ओबीसी समाज के एक बड़े वर्ग के कांग्रेस पार्टी से दूर होने की ओर खींचा ध्‍यान : टीएस सिंह देव
  10. मुंबई में अरविंद सावंत और वर्षा गायकवाड़ के पोस्टर लगे, बताया गद्दार
  11. कोलकाता में भाजयुमो का ममता सरकार के खिलाफ धरना, 26 हजार शिक्षकों का मामला
  12. राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर सफेद टी-शर्ट पहनेंगे एनएसयूआई से जुड़े छात्र
  13. वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के हित में, डरने की जरूरत नहीं : शाहनवाज हुसैन
  14. तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण स्वागतयोग्य, विजय माल्या, नीरव और ललित मोदी को भी लाए सरकार : नाना पटोले
  15. मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, रेल लाइन प्रोजेक्ट, जीरकपुर बाईपास समेत तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी

कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में ली शपथ

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 1:48 PM IST
कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में ली शपथ
Read Time:3 Minute, 0 Second

बीएनटी न्यूज़

प्रयागराज। आधिकारिक आवास से नोटों के अधजले बंडल मिलने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से स्थानांतरित किए गए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।

बताया जा रहा है कि उन्हें तब तक कोई न्यायिक कार्य नहीं दिया जाएगा, जब तक उनके खिलाफ चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती है। शपथ ग्रहण के बाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में उनका नाम भी शामिल हो गया है।

उधर, इलाहाबाद हाई कोर्ट के बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर जस्टिस यशवंत वर्मा के शपथ ग्रहण का विरोध किया। एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडेय ने अपने पत्र में कहा है कि न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को शपथ ग्रहण कराने से पहले बार एसोसिएशन को बताया नहीं गया। हाई कोर्ट के ज्यादातर जजों को भी शपथ ग्रहण की सूचना नहीं दी गई। इस तरह का शपथ ग्रहण अस्वीकार्य है और बार एसोसिएशन इसकी निंदा करता है।

बार एसोसिएशन ने मांग की है कि जस्टिस यशवंत वर्मा को कोई भी न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य न सौंपें। एसोसिएशन की तरफ से इस पत्र की कॉपी प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, कानून मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और लखनऊ बेंच के सभी न्यायाधीशों को भेजी गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने होली के मौके पर न्यायाधीश यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित आवास के बाहरी हिस्से में आग लग गई थी। नोट की गड्डियों के बारे में खुलासा आग बुझाने के लिए पहुंचे अग्निशमन दल ने किया था। इसका एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

इसके बाद न्यायमूर्ति वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। उन्होंने आरोपों से इनकार किया और उसे साजिश बताया था। भारत के मुख्य न्यायाधीश ने 22 मार्च को एक आंतरिक जांच शुरू की और न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए हाई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों का पैनल भी बनाया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *