BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 07:12 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  2. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  3. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  4. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  5. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  6. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन
  7. नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बोलीं- जब तक जिंदा हूं, नहीं छीनने दूंगी नौकरी
  8. पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे
  9. भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?
  10. दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल, आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
  11. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  12. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  13. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  14. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति
  15. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं

‘प्यार का नगमा’ सुना अंतिम सफर पर रवाना ‘भारत कुमार’, सितारों ने कहा ‘अलविदा’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 3:09 PM IST
‘प्यार का नगमा’ सुना अंतिम सफर पर रवाना ‘भारत कुमार’, सितारों ने कहा ‘अलविदा’
Read Time:4 Minute, 25 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत अभिनेता को उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अभिषेक बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन तो अरबाज खान के साथ उनके पिता सलीम खान पहुंचे। फिल्म जगत के तमाम सितारों ने दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को नम आंखों से विदाई दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।

पवन हंस श्मशान घाट में अमिताभ बच्चन, सलीम खान, अभिषेक बच्चन और अरबाज खान के साथ ही प्रेम चोपड़ा, रजा मुराद, बिंदू दारा सिंह, अनु मलिक, शहबाज खान और धीरज कुमार भी उपस्थित रहे।

फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने कहा, “मनोज कुमार जी भारतीय सिनेमा के लिए हमेशा एक प्रेरणा के तौर पर जाने जाएंगे। हमने उनसे बहुत कुछ सीखा। फिल्म मेकर्स उनके हमेशा से प्रशंसक रहे हैं। नई जेनरेशन के लिए हो या हमारे समय के लिए, वह हमेशा से लीजेंड रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। इसके लिए प्रार्थना है। मेरा उनसे पारिवारिक रिश्ता था। उन्होंने मेरे करियर में बहुत योगदान दिया है। वह हमेशा मुझे गाइड करते थे।”

अभिनेता शहबाज खान ने कहा, “इस क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती है। मैंने उनके साथ काम किया है। ‘जय हिंद’ फिल्म में मैं खलनायक था। वास्तव में उनके साथ काम करके शानदार अनुभव मिलता था, जो यादगार हैं। वह ना केवल बेहतरीन अभिनेता, लेखक बल्कि निर्देशक, निर्माता भी थे। उनका म्यूजिक सेंस भी कमाल का था। वह जिस तरह से अपने काम के लिए लगे रहते थे, वह सब में नहीं होता है।“

अभिनेता ने आगे कहा, “भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। अपने काम से उन्होंने देश प्रेम को उजागर किया। उनका जाना देश, भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। सच कहूं तो उनकी फिल्मों को देख-देखकर बहुत से लोग निर्देशक बन गए। वह एक महान शख्सियत थे। वह मुझे मानते थे और बेटे सा प्रेम करते थे।“

अभिनेता जायद खान ने कहा, “मनोज जी का भारतीय फिल्म जगत में एक शानदार इतिहास है। वह एक ऐसे सितारे हैं, जो वास्तव में एक स्टार कैसा होता है, मानवता कैसा होता है, इसका उदाहरण छोड़कर गए हैं। लोगों के दिलों में बसने के लिए क्या कर्म करने होते हैं, उन्होंने हमें यही बताया है। हम यही चाहते हैं कि आगे भी कई मनोज कुमार देश का मान बढ़ाएं।”

अभिनेता बिंदू दारा सिंह ने कहा, “मनोज कुमार लीजेंड हैं। भारत की आन बान शान, सब कुछ हैं। उन्होंने देश और फिल्म जगत को अपने खूबसूरत और शानदार 87 वर्ष दिए। उन्हें इज्जत, प्यार, दौलत, शोहरत सबकुछ मिला।”

मनोज कुमार के बारे में बिंदू ने आगे बताया, “एक दिन सभी को जाना है। वह हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। मैं सरकार को धन्यवाद कहना चाहूंगा कि उन्हें जो सम्मान मिला, उसे वह डिजर्व करते थे। ये एक तरह से देशभक्त को एक मैसेज है। देशभक्ति सबसे ऊपर है। वह है तो हमें जात-पात, धर्म में कोई बांट नहीं सकता।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *