BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 07:12 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  2. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  3. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  4. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  5. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  6. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन
  7. नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बोलीं- जब तक जिंदा हूं, नहीं छीनने दूंगी नौकरी
  8. पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे
  9. भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?
  10. दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल, आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
  11. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  12. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  13. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  14. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति
  15. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं

जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 3:33 PM IST
जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती
Read Time:2 Minute, 34 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का रविवार को निधन हो गया।

इससे पहले कुछ मीडिया आउटलेट्स ने खबर छापी थी कि जैकलीन की मां का निधन हो गया। हालांकि, ये खबरें आगे झूठी निकलीं। अब, आईएएनएस ने विशेष रूप से इस बात की पुष्टि की है कि किम फर्नांडीज वास्तव में नहीं रहीं।

बता दें कि किम फर्नांडीज को 24 मार्च को स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानने के बाद, जैकलीन अपनी मां से मिलने पहुंची थीं। बहरीन के मनामा में रहने वाली किम फर्नांडीज को 2022 में भी ऐसी ही स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जैकलीन अपने पिता एलरॉय फर्नांडीज के साथ मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपनी मां से मिलने के लिए पहुंची थीं। जहां स्ट्रोक के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में जैकलीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में वह अपनी मां को देखने के लिए अस्पताल जाती हुई दिखाई दे रही हैं। वह सफेद सलवार कमीज पहने हुए दिखाई दे रही हैं और उनका चेहरा मास्क से ढका हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उनके पिता भी दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा, जैकलीन के ‘किक’ को-स्टार सलमान खान को भी अस्पताल में उनकी मां से मिलने के लिए देखा गया।

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन को आईपीएल 2025 में परफॉर्म करने के लिए चुना गया था, हालांकि, उन्होंने अपनी मां की खातिर इस इवेंट से हटने का फैसला किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन को 26 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच में परफॉर्म करना था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *