BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 07 अप्रैल 2025 07:10 PM
  • 36.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी, 8 अप्रैल से प्रभावी
  2. 14 से 25 अप्रैल तक ‘बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान अभियान’ चलाएगी भाजपा
  3. पटना : राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा, दो गुट आपस में भिड़े
  4. हम बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं : राहुल गांधी
  5. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘फैशनेबल यात्रा’ करार दिया
  6. राजद पर दबाव बनाने के लिए राहुल गांधी कर रहे बिहार की यात्रा : शाहनवाज हुसैन
  7. नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों से ममता बनर्जी ने की मुलाकात, बोलीं- जब तक जिंदा हूं, नहीं छीनने दूंगी नौकरी
  8. पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले पीडीए की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे
  9. भारतीय शेयर बाजार क्यों हुआ क्रैश?
  10. दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि पर बवाल, आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
  11. टैरिफ नहीं ‘दवा’ ! शेयर बाजार में हाहाकार के बीच ट्रंप ने अपनी नीतियों को ठहराया ‘सही’
  12. बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में हुए शामिल
  13. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘वक्फ’ पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, पीडीपी बोली- दुर्भाग्यपूर्ण है स्पीकर का फैसला
  14. वक्फ कानून को चुनौती मामला : याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति
  15. जम्मू-कश्मीर में ‘वक्फ’ पर घमासान, कांग्रेस विधायक बोले- कोई भी इस कानून से खुश नहीं

दुआ के जन्म के बाद पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखे दीपिका-रणवीर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 3:39 PM IST
दुआ के जन्म के बाद पहली बार एक साथ स्क्रीन पर दिखे दीपिका-रणवीर
Read Time:2 Minute, 47 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आए।

दीपिका और रणवीर एक एयर कंडीशनर के विज्ञापन में साथ नजर आए। विज्ञापन को शेयर करते हुए ब्रांड ने लिखा, “गुड लुक्स, गुड लुक्स और गुड लुक्स।

विज्ञापन में रणवीर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कैसे उनकी पार्टी में मेहमान दीपिका के खाने या कहानियों के बजाय उनके एयर कंडीशनर का आनंद ले रहे थे। जब दीपिका नाराज होती हैं तो रणवीर उन्हें यह कहकर मना लेते हैं कि उन्होंने वास्तव में उनके लिए ही एसी खरीदा था।

दीपिका और रणवीर को आखिरी बार रोहित शेट्टी की पुलिस ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका ने शक्ति शेट्टी उर्फ ​​लेडी सिंघम का किरदार निभाया था, जबकि रणवीर ने सिम्बा की अपनी भूमिका दोहराई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी थे।

इससे पहले इन दोनों को ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015), ‘पद्मावत’ (2018) और ’83’ (2021) में साथ देखा गया था। जहां उनकी केमिस्ट्री को फिल्म प्रेमियों ने काफी सराहा था।

इतना ही नहीं, इन दोनों ने ‘फाइंडिंग फैनी’ (2014) और ‘सर्कस’ (2023) में कैमियो भी किया।

कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका और रणवीर ने आखिरकार 2018 में शादी कर ली।

8 सितंबर, 2024 को रणवीर-दीपिका की बेटी का जन्म हुआ। पिछले साल दीपावली के दौरान, उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई और ये भी बताया कि बिटिया का नाम दुआ रखा है।

फिल्म अभिनेता ने बेटी ‘दुआ पादुकोण सिंह’ के लिए एक पोस्ट में लिखा, दुआ का प्रार्थना है क्योंकि ये हमारी प्रार्थना का फल है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *