BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 09 अप्रैल 2025 01:07 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दक्षिण कोरिया : 3 जून को होगा राष्ट्रपति चुनाव, सरकार का फैसला
  2. आईपीएल 2025 : प्रियांश आर्या के शतक से पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त
  3. गांधी-नेहरू-पटेल पर केंद्रित रही कांग्रेस कार्यसमिति की पहले दिन की बैठक
  4. मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सख्त, कहा- अशांति फैलाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
  5. भारत और यूएई ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर किए हस्ताक्षर
  6. भाजपा नेताओं का टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर महिला विरोधी होने का आरोप
  7. अधिवेशन में विदेश नीति समेत आर्थिक संकट पर हुई चर्चा : राजीव शुक्ला
  8. वक्फ संशोधन मामला : केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट याचिका
  9. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ी, जायड्स अस्पताल में भर्ती
  10. अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं और वर्तमान सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
  11. देश भर में आज से लागू हुआ नया वक्फ कानून, केंद्र ने जारी कर दिया नोटिफिकेशन
  12. गुजरात में कांग्रेस की जड़ें मजबूत, मतदाताओं से फिर जुड़ने की जरूरत : सचिन पायलट
  13. मुद्रा योजना से मिली उड़ान : सिलवासा के सुरेश ने शुरू की पैकिंग मटेरियल कंपनी, पीएम मोदी से की मुलाकात
  14. दादी रतन मोहिनी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख
  15. कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किए रामलला के दर्शन बोले, मेरे रोम-रोम में बसे राम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 4:06 PM IST
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने किए रामलला के दर्शन बोले, मेरे रोम-रोम में बसे राम
Read Time:3 Minute, 22 Second

बीएनटी न्यूज़

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी के मौके पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद रविवार को भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे रोम-रोम में राम बसे हैं।

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि रामनवमी के महापावन पर्व पर श्री रामलला के दर्शन किए। प्रभु श्री राम के दर्शन में मैंने सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। मैंने प्रार्थना की कि देवतुल्य मतदाता ने हमें फैजाबाद लोकसभा अयोध्या से सांसद बनाया है। जो जनता की उम्मीदें हैं, उसके लिए प्रभु हमें ऐसी शक्ति दें कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतर सकें।

उन्होंने कहा कि जो मर्यादा पुरुषोत्तम के बारे में लिखा है, श्री राम के राज में जो व्यवस्था थी, वो धरती पर फिर से आए। उनके राज में सुख और समृद्धि थी। कोई वैमनस्यता न रहे, एकता में अनेकता रहे। हमारी गंगा-जमुना की तहजीब कायम रहे। सभी खुशहाल रहें। इसी भावना के साथ दर्शन किए हैं।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी सम्मानित देशवासियों, क्षेत्रवासियों और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नगर में रहने वालों को प्रणाम करते हुए उनके चरणों की धूल को माथे पर लगाते हुए मैंने दर्शन किया है। देश की खुशहाली और भाईचारे के लिए प्रार्थना की है।

सपा सांसद ने राममंदिर न जाने के आरोप पर कहा कि राम तो हमारे रोम-रोम में हैं। हमारे पूरे परिवार के नाम में भी राम जुड़ा है। हम बहुत भाग्यशाली हैं। हमारा जन्म भी यही हुआ है। राम का दर्शन हमेशा करता था। राममंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि राममंदिर का निर्माण अभी अधूरा है। चारों तरफ निर्माण कार्य चल रहा है। अभी मंदिर बनने में कम से कम डेढ़ से दो साल लगेंगे। हम हमेशा अच्छी बात देखते हैं।

वहीं, रामनवमी के अवसर पर अभिजीत मुहूर्त पर श्री राम लला के ललाट पर सूर्य तिलक हुआ है। करीब चार मिनट तक यह दुर्लभ संयोग रहा। दुनिया इस अभूतपूर्व पल की साक्षी बनी। सूर्य तिलक के साथ ही मंदिर में आरती की गई। इससे पहले कुछ देर के लिए मंदिर के पट बंद किए गए। गर्भग्रह की लाइट बंद कर दी गई, ताकि सूर्य तिलक स्पष्ट नजर आए। रामनवमी पर दूसरी बार रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक किया गया है। इसका सीधा प्रसारण देश-दुनिया के लोगों ने देखा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *