BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 03:34 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दिल्ली में हर 70 पार बुजुर्ग को मिलेगा ‘आयुष्मान कार्ड’,अप्रैल के अंत तक लागू होगी योजना
  2. दिल्ली ने राजस्थान को सुपर ओवर में दी मात
  3. पटना में होगी महागठबंधन की बैठक, सभी घटक दल रखेंगे अपनी बात : तेजस्वी यादव
  4. क्या है वो नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें सोनिया-राहुल को हो सकती है जेल
  5. जस्टिस बीआर गवई होंगे देश के अगले सीजेआई, कानून मंत्रालय को भेजा गया नाम
  6. वक्फ परिषद के गठन में हिंदू सदस्यों की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, गुरुवार को फिर सुनवाई
  7. वक्फ पर सर्वोच्च न्यायालय में बहस, सीजेआई बोले- आर्टिकल 26 धर्मनिरपेक्ष, यह सभी पर लागू
  8. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा सरकार 5 साल से माहौल बना रही है : जीतू पटवारी
  9. मुर्शिदाबाद हिंसा पर टीएमसी विधायक ने मांगी माफी, कहा- जो हुआ वो दुखद
  10. मुर्शिदाबाद के कुछ हिस्सों में घटनाएं हुई, लेकिन तोड़ मरोड़कर किया गया पेश : सीएम ममता बनर्जी
  11. नेहरू-गांधी परिवार ने देश को संपत्ति दी है, ली नहीं : दिग्विजय सिंह
  12. पंजाब किंग्स ने डिफेंड किया IPL इतिहास का सबसे छोटा स्कोर, केकेआर को 16 रनों से किया पस्त
  13. कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात सकारात्मक, इंडिया गठबंधन की रणनीति पर हुई चर्चा : तेजस्वी यादव
  14. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को होगी वक्फ कानून पर सुनवाई, दोपहर दो बजे के लिए याचिका सूचीबद्ध
  15. नेशनल हेराल्ड केस : राहुल-सोनिया गांधी पर ईडी के आरोपपत्र से कांग्रेसी भड़के, बताया-बदले की भावना से की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश : संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया स्वागत

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 06 अप्रैल 2025, 11:01 PM IST
उत्तर प्रदेश : संभल में सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने किया स्वागत
Read Time:2 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी बनकर तैयार हो गई है। रविवार को इसका उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के कई लोगों ने संभल के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

सत्यव्रत पुलिस चौकी शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने बनी है। चौकी का नाम संभल के प्राचीन नाम पर रखा गया है। पुराणों में संभल को सत्यव्रत के नाम से पहचाना जाता है। चौकी के प्रवेश द्वार पर महाभारत की आकृति उकेरी गई है और भगवान कृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश देते दिखाई दे रहे हैं।

मुस्लिम युवक जिया ने आईएएनएस से कहा, “एसपी और डीएम साहब का हमने स्वागत किया है, क्योंकि सत्यव्रत चौकी बनी है, जिसकी हमें बहुत खुशी हुई। यहां पर चौकी का होना बहुत जरूरी था। चौकी बनवाने में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बहुत मदद की। मुस्लिम समुदाय के 25 लोगों ने एसपी और डीएम साहब का स्वागत किया। पुलिस चौकी बनने से हमें बहुत फायदा मिलेगा, सारे विवादों का अब निपटारा होगा।”

मोहम्मद मोहसिन ने भी पुलिस चौकी बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सत्यव्रत चौकी का बनना बहुत जरूरी था। हमें इस पर खुशी हुई और हमने इसका स्वागत किया। प्रशासन के लोग हमारे लिए अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए हम प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

एक अन्य स्थानीय मोहम्मद समीर ने बताया, “हमारे सहयोग के लिए सत्यव्रत पुलिस चौकी का उद्घाटन हुआ है। हम हर वक्त प्रशासन के सहयोग में हैं और आगे भी बने रहेंगे। यह बहुत ही खुशी की बात है।”

उल्लेखनीय है कि संभल उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में से एक है। हाल ही में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान यहां हिंसा भड़की थी, जिसके बाद से विशेष धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के समय जिले की सुरक्षा बढ़ा दी जाती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *