BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 30 अप्रैल 2025 11:55 PM
  • 30.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  2. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  3. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  4. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  5. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  6. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा
  7. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  8. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  9. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  10. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  11. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  12. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  13. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  14. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  15. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी

राहुल-तेजस्वी की जोड़ी से एनडीए घबराई: मृत्युंजय तिवारी

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 अप्रैल 2025, 1:11 PM IST
राहुल-तेजस्वी की जोड़ी से एनडीए घबराई: मृत्युंजय तिवारी
Read Time:3 Minute, 10 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को बिहार पहुंचे। बिहार भाजपा के नेताओं ने जहां इस दौरे को लेकर तंज कसा तो इसका जवाब आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी से एनडीए घबरा गई है।

सोमवार को बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी बिहार आए हैं। यहां चुनावी साल है, इसलिए स्वाभाविक रूप से सभी दलों के नेता अपने कार्यक्रम करने, अपनी पार्टी के संगठन का आकलन करने और अपने काम की समीक्षा करने आ रहे है। इसमें क्या दिक्कत है। मैं समझता हूं कि पूरा एनडीए और विपक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच मजबूत गठबंधन से साफ तौर पर घबराया हुआ है।

इसके साथ ही तिवारी ने सीएम चेहरे को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ” जो लोग दावा करते हैं कि बिहार में कांग्रेस पार्टी आरजेडी पर निर्भर है, वे पाखंड कर रहे हैं। भाजपा नीतीश कुमार के भरोसे है। भाजपा की हिम्मत है तो वह अपने दम पर बताए कि बिहार में उनका मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। राहुल गांधी के बिहार आने से विरोधियों को बैचेनी क्यों हो रही है?”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी बिहार दौरे को लेकर आरजेडी नेता ने कहा कि वह बिहार में विधानसभा चुनाव हैं और इसीलिए वह बिहार आएंगे। जब चुनाव खत्म होगा तो वह फिर लौट जाएंगे।

बता दें, राहुल एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए। दोनों ने बेगूसराय में पदयात्रा की। इस यात्रा को लेकर लगातार विपक्ष मुखर है। बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वे आएं, घूमे और भ्रम फैलाएं। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार है। 2005 के पहले का बिहार और 2005 के बाद के बिहार को देखें। यहां सड़कें बन गईं, गंगा नदी पर पुल बन गए, आठ लाख लोगों को नौकरी दे दी गई है, आगे भी चार लाख लोगों को नौकरी दी जाने वाली है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *