BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 14 मई 2025 07:07 PM
  • 41.01°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  2. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  3. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  4. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  5. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  6. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  7. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  8. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
  9. देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
  11. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विवादित बयान पर मंत्री विजय शाह को हटाने की मांग की
  12. मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’
  13. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
  14. आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा
  15. सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 12 का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 08 अप्रैल 2025, 10:32 PM IST
कांग्रेस ने सरदार पटेल और बाबा साहेब का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
Read Time:3 Minute, 37 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के महान नेताओं, जैसे सरदार पटेल और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और उसके बाद कुछ ऐसे महापुरुष थे, जिनका कद जवाहरलाल नेहरू के समकक्ष था, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उन्हें नकारा और उनका अपमान किया।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश की आजादी के समय और आजादी के बाद कुछ ऐसे महापुरुष थे, जिनका कद नेहरू जी के समकक्ष था, या कई मामलों में वह नेहरू जी से भी बड़े विचार रखते थे। कांग्रेस ने हमेशा उन महापुरुषों को कमतर आंकने का प्रयास किया। उनमें प्रमुख नाम सरदार पटेल और बीआर अंबेडकर का है। कांग्रेस का यह पुराना इतिहास रहा है, उसने सरदार पटेल का हमेशा अपमान किया। पटेल को नेहरू जी ने पसंद नहीं किया था और यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। अब मोदी जी ने सरदार पटेल की एक विशाल प्रतिमा बनवाकर उनका सम्मान किया, जबकि कांग्रेस ने उन्हें कभी भारत रत्न नहीं दिया।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि उनका एक बयान था जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘संविधान तो हजार साल पहले बना था’। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर थे। राहुल गांधी बाबा साहेब का अपमान कर रहे हैं, जो कि एक महान नेता थे। बाबा साहेब का जीते जी अपमान किया गया और अब भी उनके प्रति यही रवैया जारी है।

उन्होंने कांग्रेस के इतिहास को याद करते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर के निर्माण में भी कांग्रेस ने काफी विवाद खड़ा किया था। सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का निर्माण करवाया था, लेकिन कांग्रेस ने उस समय भी विरोध किया था। सरदार पटेल के बारे में कहा गया कि वह राष्ट्रवादी विचारों के प्रतीक थे, लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने कभी भी उन्हें सम्मान नहीं दिया। मेघवाल ने सवाल उठाया कि कांग्रेस पार्टी ने सरदार पटेल को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। अगर कांग्रेस को सच में सरदार पटेल से प्रेम था तो उन्हें भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया?

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का यह पुराना संस्कार रहा है कि वह राष्ट्रवादी महापुरुषों का अपमान करती है और उनका महत्व नकारती है। आपको यह समझना चाहिए कि अगर आप देश के महापुरुषों का सम्मान नहीं करेंगे तो इतिहास आपको माफ नहीं करेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *