BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 05 जून 2025 03:39 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में पीएम मोदी ने रणनीतिक रोडमैप किया तैयार
  2. बेंगलुरु हादसा : प्रधानमंत्री मोदी ने 11 लोगों की मौत पर जताया दुख
  3. ‘भारतीय संस्कृति की प्रेरणा से यहां आया हूं’, रामलला के दर्शन के बाद बोले एरोल मस्क
  4. देश में कब शुरू होगी जातिगत जनगणना, सामने आई तारीख
  5. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत, 33 घायल
  6. आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ में 3 की मौत, कई घायल
  7. ‘सरेंडर जानते हो राहुल बाबा’, पंडित नेहरू का पत्र शेयर कर निशिकांत दुबे ने पूछा सवाल
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एनर्जी सेक्टर में 11 वर्षों में हुए बड़े और परिवर्तनकारी सुधारों की दी जानकारी
  9. ‘ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की जड़ों पर हमला’, सुप्रीम कोर्ट ने 2021 के बंगाल हिंसा मामले में छह आरोपियों की जमानत रद्द की
  10. जी-7 के शिखर सम्मेलन के लिए भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा यह ‘कमजोर विदेश नीति’ का नतीजा
  11. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने दी जानकारी
  12. पीएम मोदी 6 जून को करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेल ब्रिज’ का उद्घाटन
  13. राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर दीपेंद्र हुड्डा बोले, ‘हरियाणा में संगठन विस्तार संभव’
  14. क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
  15. संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाकर स्वदेश लौटा

पंजाब में मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसरों की रिटायरमेंट उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल की गई

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अप्रैल 2025, 12:12 AM IST
पंजाब में मेडिकल कॉलेजों के प्रोफेसरों की रिटायरमेंट उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल की गई
Read Time:3 Minute, 6 Second

बीएनटी न्यूज़

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के मेडिकल और शहरी विकास क्षेत्रों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये निर्णय लिए गए।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत प्रोफेसरों की रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ये प्रोफेसर राज्य के लिए अमूल्य संपत्ति हैं, जो न केवल मरीजों का इलाज करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को चिकित्सा विज्ञान की गहराई से शिक्षा भी देते हैं। ऐसे में उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए यह फैसला राज्य के स्वास्थ्य ढांचे के हित में है।

चीमा ने कहा कि स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के लिए भी रिटायरमेंट की आयु में राहत दी गई है। पहले इनकी सेवानिवृत्ति की उम्र 58 वर्ष निर्धारित थी, लेकिन अब उन्हें भी 65 साल तक कार्य करने की अनुमति होगी। हालांकि, 58 वर्ष की आयु पार करने के बाद ये डॉक्टर अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर कार्यरत रहेंगे। इस निर्णय का उद्देश्य राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निरंतर उपलब्धता को सुनिश्चित करना है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी न आए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पंजाब के नगर सुधार ट्रस्टों में ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (ओटीएस) योजना लागू की जाएगी। मंत्री ने बताया कि यह योजना उन लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लाई गई है, जिन्होंने वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं की है। ओटीएस योजना से न केवल लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा बल्कि सरकार को भी राजस्व संग्रह में मदद मिलेगी।

चीमा ने बताया कि राज्य में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम उठाया गया है। इको सेंसिटिव जोन मीटर का दायरा तय किया गया है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, ताकि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *