BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 14 अप्रैल 2025 12:34 AM
  • 27.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन : जगदंबिका पाल
  2. जदयू के ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी को दिया ‘टास्क’
  3. बाजवा पंजाब में 50 बम होने का कर रहे दावा, बताएं सोर्स, अन्यथा होगी कार्रवाई: भगवंत मान
  4. प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं : दिलीप जायसवाल
  5. राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने ‘सामाजिक परंपराओं और विविधता में एकता के प्रतीक’ बैसाखी की दी शुभकामनाएं
  6. आईपीएल 2025 : अभिषेक शर्मा की धुआंधार पारी से हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से रौंदा
  7. बंगाल में वक्फ अधिनियम को लेकर हिंसा : कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीएपीएफ की तत्काल तैनाती का दिया आदेश
  8. हेराल्ड हाउस केस : ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स की संपत्तियां जब्त करने के लिए दिया नोटिस
  9. राहुल गांधी और चीन की कम्युनिष्‍ट पार्टी के बीच समझौते से देश का व्यापार घाटा 25 गुना बढ़ा : पीयूष गोयल
  10. सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष
  11. देशभर में यूपीआई लेनदेन में दिक्कत, ‘तकनीकी समस्या’ बनी वजह
  12. दिल्ली एमसीडी में मेयर चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा और ‘आप’ में कांटे की टक्कर
  13. आईपीएल 2025: धोनी की कप्तानी में भी फ्लॉप रही चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता ने आठ विकेट से हराया
  14. पीएम मोदी ने अन्नाद्रमुक के एनडीए में शामिल होने पर खुशी जताई, कहा- ‘हम तमिलनाडु को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे’
  15. भाजपा और अन्नाद्रमुक तमिलनाडु की भाषा, संस्कृति व विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमित शाह

मुर्शिदाबाद हिंसा गलत, विरोध का तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए : उदित राज

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 12 अप्रैल 2025, 11:39 PM IST
मुर्शिदाबाद हिंसा गलत, विरोध का तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए : उदित राज
Read Time:2 Minute, 57 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन में हुई हिंसा को कांग्रेस नेता उदित राज ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि विरोध लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए, हिंसक नहीं। इसके साथ ही उन्होंने 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की सजा को लेकर भी अपने विचार रखे।

बीएनटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा की 26/11 आतंकी हमले में भूमिका थी। आतंकी को भारत लाने में हमें 11 साल लगे। तहव्वुर राणा हमारे देश का दुश्मन है और उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। इसके अलावा, मुंबई 26/11 आतंकी हमले में जो भी लोग शामिल थे, उन्हें भी भारत लाकर सजा दी जानी चाहिए।

मुर्शिदाबाद हिंसा पर उदित राज ने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोगों के लिए विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग राय या असहमति होना स्वाभाविक है। हम लोग भी वक्फ बिल के पारित होने से सहमत नहीं हैं। किसी भी तरह का विरोध या आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। हिंसा या आगजनी के लिए कोई जगह नहीं है। हालांकि, मैं मानता हूं कि वक्फ बिल सही तरीके से पास नहीं किया गया है।”

बता दें, मुर्शिदाबाद में शुक्रवार (11 अप्रैल) को वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिंसा भड़क गई। कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थर भी फेंके, जिसके बाद स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस द्वारा शोभायात्रा को सुरक्षा दिए जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि पूर्व में जो घटना यहां हुई थी, वह अब दोबारा नहीं होना चाहिए। पूर्व में यहां का अनुभव काफी खराब रहा है।

बता दें कि हनुमान जयंती को लेकर दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह से कोई हिंसा न हो, इसलिए दिल्ली पुलिस ने यहां पर सुरक्षा बढ़ाई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *