BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 15 मई 2025 04:17 AM
  • 34.81°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. दरभंगा में राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने पुनर्विचार का किया आग्रह
  2. सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
  3. आदमपुर एयरबेस जाकर प्रधानमंत्री ने पाकिस्‍तान को किया बेनकाब : हुसैन दलवई
  4. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया
  5. पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्किये का गाजियाबाद के फल व्यापारियों ने किया बहिष्कार
  6. पाकिस्तान ने अपने साथी देशों के साथ मिलकर भारत के खिलाफ कैसे किया फेक न्यूज का प्रसार, ‘डिसइंफो लैब’ ने किया खुलासा
  7. एस जयशंकर की ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्री से फोन पर बात, आतंकवाद के मुद्दे पर हुई चर्चा
  8. पीएम मोदी ने भारत के 52वें सीजीआई जस्टिस बीआर गवई को दी बधाई
  9. चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
  10. तीनों सेनाध्यक्षों व सीडीएस ने राष्ट्रपति को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
  11. भारत-पाक सीजफायर के बाद श्रीनगर से जल्द रवाना होगा हज यात्रियों का दूसरा जत्था
  12. भारत के 52वें सीजीआई बने जस्टिस बीआर गवई, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  13. विफल राष्ट्र है पाकिस्तान, 75 सालों में सिर्फ आतंकवाद के बीज बोए : सीएम योगी आदित्यनाथ
  14. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की पारदर्शी भर्ती ने लोगों का दिल जीता
  15. अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई

पलामू : पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या, 22 माह बाद खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 17 अप्रैल 2025, 10:28 PM IST
पलामू : पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या, 22 माह बाद खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

पलामू। पलामू जिला अंतर्गत छतरपुर थाना क्षेत्र में बिहार के सिवान जिला निवासी मृत्युंजय साह नामक युवक की हत्या के केस का खुलासा पुलिस ने 22 महीने के बाद किया है। हत्यारोपी बिहार के औरंगाबाद निवासी अमित मेहता उर्फ धर्मेंद्र मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पलामू के एएसपी राकेश कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बताया गया कि मृत्युंजय साह और अमित मेहता एक साथ राजस्थान में काम करते थे। इस दौरान मृत्युंजय और अमित की पत्नी अनीता के बीच प्रेम संबंध बन गया। दोनों फोन पर लंबी बातें करते थे।

इसकी जानकारी अमित को हुई तो उसने अपनी पत्नी और दोस्त मृत्युंजय दोनों को एक-दूसरे से बात करने से मना किया था। इसके बाद भी मृत्युंजय साह अनीता पर बात करने के लिए दबाव डाल रहा था।

इससे तंग आकर अमित मेहता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मृत्युंजय की हत्या की योजना तैयार की।

योजना के अनुसार, अनीता ने मृत्युंजय साह को फोन कर बिहार के डेहरी में मिलने बुलाया। इसके बाद दोनों बस से पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगन पहुंचे थे। यहां अनीता के पति अमित मेहता और मृत्युंजय साह के बीच बहस हुई। इसी दौरान अमित ने मृत्युंजय की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने 21 जून 2023 को जंगल से मृत्युंजय साह का शव बरामद किया था। उस वक्त इसे ब्लाइंड केस माना जा रहा था। शव की शिनाख्त होने के बाद मृत्युंजय के घरवालों ने पुलिस को बताया था कि वह घर से प्लांट में नौकरी करने की बात बोलकर निकला था।

पलामू पुलिस ने इस हत्याकांड की तफ्तीश के दौरान कई साक्ष्य जुटाए और इसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। केस की तफ्तीश और खुलासे में छतरपुर के एसडीपीओ अवध कुमार यादव, इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद और निर्मल कुमार सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *