BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 20 अप्रैल 2025 04:24 PM
  • 38.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  2. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  3. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  4. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  5. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  6. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  7. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  8. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  9. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा
  10. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को मुर्शिदाबाद हिंसा पर लेना चाहिए संज्ञान : आचार्य प्रमोद कृष्णम
  11. केसी त्यागी ने वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट को बताया सर्वोच्च, बंगाल में सुशासन की मांग
  12. बांग्लादेश में हिंदू नेता की हत्या की खड़गे ने की निंदा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
  13. पीएम मोदी से बात करना सम्मानजनक, इस साल भारत आने का बेसब्री से इंतजार : एलन मस्क
  14. संविधान ही सर्वोपरि, मनमानी का दौर अब नहीं चलेगा : अखिलेश यादव
  15. ‘हम इस तरह नहीं जी सकते’, दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद में एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष के सामने रो पड़ीं महिलाएं

उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी, हाईस्कूल के 90.8 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट के 86.7 फीसदी बच्चे पास

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 19 अप्रैल 2025, 11:58 PM IST
उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं का परिणाम जारी, हाईस्कूल के 90.8 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट के 86.7 फीसदी बच्चे पास
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2025 के परिणाम 19 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिया। इस साल हाई स्कूल में 90.87 फीसदी और इंटरमीडिएट में 86.20 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

हाई स्कूल परीक्षा में 1,09,859 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 99,725 पास हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 90.87 फीसदी रहा, जिसमें छात्रों का पास प्रतिशत 88.20 फीसदी और छात्राओं का 93.25 फीसद रहा।

बागेश्वर के जतिन जोशी ने 500 में से 496 अंक (99.20 फीसदी) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। टिहरी की कनकलता ने 495 अंक (99 फीसदी) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान उत्तरकाशी के दिव्यम और उधम सिंह नगर की दीपा जोशी ने साझा किया, दोनों ने 494 अंक (98.80 फीसदी) प्राप्त किए।

इंटरमीडिएट परीक्षा में 1,06,345 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 88,518 पास हुए। कुल पास प्रतिशत 86.20 फीसदी रहा। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.10 फीसदी और छात्राओं का 86.20 फीसदी रहा। देहरादून की अनुष्का राणा ने 493 अंक (98.60 फीसदी) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान देहरादून के केशव भट्ट और उत्तरकाशी की कोमल कुमारी ने साझा किया, दोनों ने 489 अंक (97.80 फीसदी) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर आयुष सिंह रावत रहे, जिन्होंने 484 अंक (96.80 फीसद) हासिल किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये परिणाम छात्रों के लिए नई राहें खोलेंगे। परिणाम घोषणा के बाद छात्रों में उत्साह देखा गया। कई स्कूलों में उत्सव का माहौल रहा।

छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण दिक्कत हो, तो एसएमएस या डिजीलॉकर के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। असफल छात्रों के लिए जून 2025 में पूरक परीक्षा आयोजित होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *