BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 21 अप्रैल 2025 06:03 AM
  • 28.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. आईपीएल 2025 : रोहित व सूर्या की शानदार बल्लेबाजी, मुंबई ने सीएसके को नौ विकेट से हराया
  2. आईपीएल 2025 : आरसीबी से हार के बाद पोंटिंग ने कहा, हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की
  3. एनडीए से अलग होने पर पशुपति कुमार पारस बोले, ‘लोकसभा चुनाव में हमारे सांसदों का टिकट कटा, तो बहुत बुरा लगा था’
  4. भाजपा की पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही : अखिलेश यादव
  5. बिहार को ‘डबल इंजन’ नहीं, एक ही ‘पावरफुल इंजन’ की जरूरत : मल्लिकार्जुन खड़गे
  6. अदालत पर टीका-टिप्पणी ठीक नहीं, यह नहीं होना चाहिए : तेजस्वी यादव
  7. रामबन में बादल फटने से तबाही : सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
  8. खड़गे के बिहार दौरे को आरजेडी प्रवक्ता मृत्यंजय तिवारी ने बताया ‘चुनावी रणनीति’
  9. दिल्ली सरकार का लक्ष्य टैंकर माफिया को खत्म कर हर घर तक पानी पहुंचाना है: सीएम रेखा गुप्ता
  10. आज से दिल्ली में दौड़ेंगे 1,111 जीपीएस युक्त वॉटर टैंकर, दिखाई गई हरी झंडी, दावा- पानी की बर्बादी और चोरी पर लगेगी लगाम
  11. भाजपा आज से शुरू कर रही ‘वक्फ सुधार जन जागरूकता अभियान’
  12. पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 21 अप्रैल को सुनवाई
  13. निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा के बयान से भाजपा का किनारा, कहा- ‘यह उनका व्यक्तिगत बयान’
  14. संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस, ‘संविधान बचाओ’ रैलियों से देश भर में शुरू होगा जन अभियान
  15. दिल्ली इमारत हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी मामले में बेगूसराय कोर्ट ने भेजा समन

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 1:24 PM IST
अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी मामले में बेगूसराय कोर्ट ने भेजा समन
Read Time:2 Minute, 54 Second

बीएनटी न्यूज़

बेगूसराय। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक्टिंग और अपने गीतों से दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने वाली अक्षरा अब नई मुश्किल में फंस चुकी हैं। धोखाधड़ी के एक मामले में बेगूसराय कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है।

दरअसल, अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की उन कलाकारों में से हैं जो चंद घंटों के शो के लिए लाखों रुपए की फीस लेती हैं। साल 2023 में बिहार के समस्तीपुर में दुर्गा पूजा समारोह में उन्हें परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। आयोजकों ने उन्हें पांच लाख रुपए भी दिए थे। उन्हें तीन घंटे की प्रस्तुति देनी थी, लेकिन वह आधे घंटे बाद ही कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। अभिनेत्री इस बात से नाराज थीं कि दर्शकों ने उन पर पैसे फेंके। हालांकि, आयोजकों ने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अभिनेत्री ने आयोजकों की एक न सुनी और कार्यक्रम स्थल से चली गईं।

इसके बाद जब आयोजकों द्वारा अभिनेत्री से पैसे वापस लेने की बात की गई तो उन्होंने बकाया लौटाने से मना कर दिया।

अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि बेगूसराय के लोक गायक शिवेश मिश्रा ने 2023 में बेगूसराय कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी किया है। वकील ने बताया कि शिवेश मिश्रा ने समस्तीपुर में साल 2023 में दुर्गा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अक्षरा को बुलाया गया था। अक्षरा तीन घंटे की प्रस्तुति देने की बजाय कार्यक्रम स्थल से आधे घंटे में ही चली गईं।

उन्होंने बताया कि अभिनेत्री के अचानक जाने से आयोजकों को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने नुकसान की भरपाई करने के लिए अक्षरा सिंह से संपर्क साधा। लेकिन, अभिनेत्री ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। अब अदालत ने उन्हें समन भेजा है। वकील के अनुसार, अभिनेत्री पर सीधे तौर पर धोखाधड़ी का मामला बना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *