BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 30 अप्रैल 2025 05:54 PM
  • 35.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  2. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  3. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा
  4. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  5. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  6. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  7. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  8. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  9. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  10. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  11. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  12. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी
  13. पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
  14. पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा क्या लिखा जो अमेरिकी हाउस कमेटी ने लगाई कड़ी फटकार?
  15. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी

संजय राउत को शायद पीलिया है, इसलिए वे सबको पीला देखते हैं : आशीष शेलार

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 20 अप्रैल 2025, 11:54 PM IST
संजय राउत को शायद पीलिया है, इसलिए वे सबको पीला देखते हैं : आशीष शेलार
Read Time:3 Minute, 45 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयानों और मराठी भाषा के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत में शेलार ने कहा कि संजय राउत अपने मन की बात अक्सर दूसरों के नाम पर कहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “राउत को शायद पीलिया है, इसलिए वे सबको पीला देखते हैं।”

शेलार ने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीतिक मुद्दों पर उनकी पार्टी सही समय पर जवाब देगी और अभी ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती। शेलार ने जैन समाज के सम्मान और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को लिखे गए पत्र के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि इस पत्र की जानकारी उन्हें नहीं है और वह इस पर कोई आधिकारिक बयान देने के हकदार नहीं हैं। शेलार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।

मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर शेलार ने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने हमेशा मराठी भाषा का सम्मान किया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने मराठी को अभिजात्य भाषा का दर्जा दिलाने और महाराष्ट्र में मराठी को अनिवार्य शिक्षा का हिस्सा बनाने का काम किया है।

इसके साथ ही, उन्होंने हिंदी भाषा की अहमियत पर भी जोर दिया। शेलार ने कहा कि हिंदी एक संपर्क भाषा है, जो महाराष्ट्र के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं और नौकरियों में मदद करती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हिंदी से मराठी युवाओं को फायदा हो सकता है, तो इसका विरोध क्यों किया जा रहा है?

शेलार ने मुंबई महानगरपालिका के स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि हिंदी और मराठी स्कूल पहले से ही साथ-साथ चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाषा को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। शेलार ने यह भी आरोप लगाया कि जब विपक्षी दल सत्ता में थे, तब उन्होंने मराठी भाषा के लिए कुछ नहीं किया और अब केवल राजनीति के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।

राजनीतिक एकता के सवाल पर शेलार ने कहा कि अगर कोई पार्टी या नेता साथ आना चाहता है, तो यह उनका फैसला है।

उन्होंने कहा, “परिवार एक साथ रहता है तो अच्छा है, लेकिन हम अभी इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे।”

शेलार ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सभी मुद्दों पर नजर रख रही है और सही समय पर जवाब देगी।

इसके साथ ही, शेलार ने मराठी संस्कृति और परंपरा को देशभर में फैलाने में हिंदी की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि भाषा का विरोध करने के बजाय, इसे एक अवसर के रूप में देखना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *