BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 28 अप्रैल 2025 02:41 PM
  • 39.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज
  2. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, समाचार प्रसारण को लेकर गाइडलाइंस जारी
  3. ‘बेटियां दो कदम आगे, भारत गढ़ रहा कीर्तिमान’, पीएम मोदी ने नारी शक्ति को सराहा
  4. पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य
  5. पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना शुरू, कई राज्यों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
  6. पहलगाम हमला : अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा, ‘हम पीएम मोदी और भारत के साथ’
  7. ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
  8. पहलगाम हमला इजरायल में हुए हमास के हमले जैसा था…!
  9. भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : राहुल गांधी
  10. पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजने का आदेश, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश
  11. पहलगाम हमले पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने ऐसा क्या लिखा जो अमेरिकी हाउस कमेटी ने लगाई कड़ी फटकार?
  12. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  13. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकारा, वीर सावरकर पर दिए बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना
  14. सर्वदलीय बैठक में खड़गे ने उठाए सवाल, बोले- इसमें प्रधानमंत्री की मौजूदगी जरूरी थी
  15. भारत ने पाकिस्तान को लिखा पत्र, सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की दी जानकारी

दिल्ली में अब भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार, राजा इकबाल बने नए मेयर

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 27 अप्रैल 2025, 9:05 AM IST
दिल्ली में अब भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार, राजा इकबाल बने नए मेयर
Read Time:2 Minute, 44 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बन गई है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा के उम्मीदवार राजा इकबाल शुक्रवार को नए मेयर चुने गए। भाजपा के ही जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए हैं।

मेयर चुनाव में भाजपा के राजा इकबाल को 133 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मनदीप को मात्र आठ वोट प्राप्त हुए। आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। मेयर चुनाव में 142 सदस्यों ने मतदान किया।

राजा इकबाल के मेयर बनने के साथ ही अब दिल्ली में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार काबिज हो गई है। केंद्र और विधानसभा में पहले से भाजपा की सरकारें हैं। अब मेयर की सीट पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भी उसने पूर्ण बहुमत हासिल कर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार बनाई।

इससे पहले ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के बहिष्कार का फैसला किया था। पार्टी नेताओं का कहना था कि उसने भाजपा को बिना खरीद-फरोख्त ‘ट्रिपल इंजन’ वाली सरकार बनाने का मौका दिया है और अब उसे बिना बहाने जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।

इससे पहले दिल्ली की मेयर रहीं ‘आप’ नेता डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी के परिसीमन से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक में अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए। इसके बावजूद दिसंबर 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत से जिताया।

उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में केंद्र, राज्य और एमसीडी तीनों जगह भाजपा की सरकार है। ऐसे में उसे अब कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए और जनता से किए हर वादे को पूरा करना चाहिए। आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका रचनात्मक रूप से निभाएगी और भाजपा को उसकी जिम्मेदारियां याद दिलाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *