BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   गुरुवार, 01 मई 2025 01:14 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. जातिगत जनगणना के फैसले पर तेजस्वी यादव बोले, ‘हमारे पुरखों, लालू यादव और समाजवाद की हुई जीत ‘
  2. जातिगत जनगणना पर केंद्रीय कैबिनेट के फैसले पर विपक्ष ने जताई खुशी, बताया एकता की जीत
  3. जात‍िगत जनगणना का दबाव सफल, अब आरक्षण की सीमा बढ़ाने के ल‍िए सरकार पर बनाएंगे दबाव : राहुल गांधी
  4. केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना कराने की घोषणा की, यह सही कदम: मल्लिकार्जुन खड़गे
  5. कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का विरोध किया: अमित शाह
  6. कांग्रेस ने वो भूल की है जिसकी माफी नहीं : शाहनवाज हुसैन
  7. जाति जनगणना : जिसको पिछली सरकारें टालती रहीं, उसको मोदी सरकार ने मूल जनगणना में ही सम्मिलित करने का किया फैसला
  8. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक : जाति जनगणना को मंजूरी, गन्ना किसानों को राहत
  9. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व रॉ चीफ आलोक जोशी बनाए गए अध्यक्ष
  10. अखिलेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर का किया अपमान : अर्जुन राम मेघवाल
  11. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा, कहा- ‘भारत अगले 24 घंटों में कर सकता है अटैक’
  12. पाकिस्तान दुश्मनी चाहता है तो हम तैयार हैं : फारूक अब्दुल्ला
  13. कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिखाई एकजुटता, नेताओं को संयमित बयान देने का निर्देश
  14. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने विदेश मंत्री से की बात, पहलगाम आतंकी घटना की निंदा
  15. पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिर वही स्क्रिप्ट, पाकिस्तान का फॉल्स फ्लैग प्रोपेगेंडा एक्सपोज

सपा की होर्डिंग में बाबा साहेब की तस्वीर काटे जाने पर भाजपा नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति, अखिलेश यादव से माफी की मांग

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 30 अप्रैल 2025, 5:25 PM IST
सपा की होर्डिंग में बाबा साहेब की तस्वीर काटे जाने पर भाजपा नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति, अखिलेश यादव से माफी की मांग
Read Time:3 Minute, 16 Second

बीएनटी न्यूज़

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के एक होर्डिंग में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आधी तस्वीर हटाकर उस स्थान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने इस कृत्य की तीखी आलोचना करते हुए इसे बाबा साहेब और उनके अनुयायियों का अपमान करार दिया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “यह सपा की दूषित मानसिकता का प्रतीक है।” उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे सपा की दूषित मानसिकता बताते हुए कहा कि बाबा साहेब का इस प्रकार अपमान देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार में पहले भी अंबेडकर से जुड़ी संस्थाओं और जिलों के नाम बदले गए थे। उन्होंने इस कृत्य के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सपा हमेशा से बाबा साहेब का अपमान करती आई है। होर्डिंग में खुद को बाबा साहेब के समकक्ष दिखाना एक गंभीर मानसिकता और कानूनी अपराध को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दलितों और वंचितों की योजनाएं सपा सरकार में खत्म कर दी गई थीं।

दलित चिंतक व विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अखिलेश यादव पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में दलित कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण को रोका गया। उन्होंने कहा कि अंबेडकरवादी समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।

राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहेब के समकक्ष खुद को प्रस्तुत करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस हरकत को माफ नहीं करेगी।

भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि यह होर्डिंग समाजवादी पार्टी की दोहरी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की इस पर चुप्पी उनकी मौन स्वीकृति को दर्शाती है। उन्होंने अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल ने कहा कि यह होर्डिंग सपा की कुंठित मानसिकता का प्रतीक है और दलित समाज आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *