BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   बुधवार, 18 जून 2025 02:07 PM
  • 32.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘आतंकवाद के विरुद्ध समर्थन के लिए आभारी, नया अध्याय लिखने का स्वर्णिम अवसर’, साइप्रस में बोले पीएम मोदी
  2. पीलीभीत कार्यालय मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की समाजवादी पार्टी की याचिका
  3. दो चरणों में पूरी होगी जनगणना, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
  4. पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान, कहा- विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूं
  5. कांग्रेस नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ ने पुणे पुल हादसे के लिए प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार, जांच की उठाई मांग
  6. ओडिशा में हैजा का प्रकोप : नवीन पटनायक ने सरकार पर ‘लापरवाहीपूर्ण रवैया’ अपनाने का आरोप लगाया
  7. विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान में छात्रों की सुरक्षा के लिए हरसंभव उपाय का दिया है आश्वासन : उमर अब्दुल्ला
  8. ‘इजरायल-ईरान में शांति समझौता जल्द’, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा
  9. नीलांबुर उपचुनाव महत्वपूर्ण, केरल में बदलाव की दिशा में पहले कदम का अवसर : प्रियंका गांधी
  10. साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति निकोस ने किया भव्य स्वागत
  11. उत्तर प्रदेश : कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलने पर उम्मीदवारों के चेहरे खिले
  12. यूएन में गाजा पर वोटिंग से भारत की दूरी पर बोले खेड़ा, यह सरकार के नैतिक पतन का जीता-जागता उदाहरण
  13. लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब
  14. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, राज्य सरकार से की ये अपील
  15. न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी : अमित शाह

पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का भव्य आगाज, केंद्र और बिहार के मंत्रियों ने बताया गर्व का क्षण

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 05 मई 2025, 2:57 PM IST
पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का भव्य आगाज, केंद्र और बिहार के मंत्रियों ने बताया गर्व का क्षण
Read Time:3 Minute, 38 Second

बीएनटी न्यूज़

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शानदार उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मशाल प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, कैबिनेट मंत्री विजय चौधरी, संजय सरावगी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित कई प्रमुख नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कहा, “बिहार की ऐतिहासिक धरती पर आज एक ऐतिहासिक पल रचा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस आयोजन की मजबूत नींव रखी गई है। यह बिहार की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाएगा।”

रविशंकर प्रसाद ने इसे असाधारण आयोजन करार देते हुए कहा, “पटना में खेलो इंडिया का आयोजन बिहार की प्रगति का प्रतीक है। पीएम मोदी का संबोधन प्रेरणादायी था, जिसने खिलाड़ियों में जोश भरा। मैं केंद्र और बिहार सरकार का अभिनंदन करता हूं।”

बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा, “बिहार में पहली बार आयोजित यह खेल महाकुंभ खिलाड़ियों और खेल समुदाय के लिए गौरव का क्षण है। यह आयोजन बिहार को खेल के क्षेत्र में नई पहचान देगा।”

वहीं कैबिनेट मंत्री संजय सरावगी ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “कभी हम सोच भी नहीं सकते थे कि बिहार में इतना बड़ा खेल आयोजन होगा। यह बिहार के लिए गर्व का दिन है।”

केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने समारोह को अद्भुत और ऐतिहासिक करार देते हुए कहा, “हम केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह आयोजन बिहार के युवाओं को प्रेरित करेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को उभारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन न केवल बिहार के युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि राज्य को भारत के अग्रणी खेल केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *