BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 11 मई 2025 04:06 AM
  • 26.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पाकिस्तान ने किया सीजफायर का ‘घोर उल्लंघन’, सेना कर रही जवाबी कार्रवाई : विदेश सचिव मिस्री
  2. संदीप दीक्षित ने सीजफायर को लेकर विदेशी ताकत के हस्तक्षेप पर उठाए सवाल
  3. युद्धविराम के उल्लंघन पर नेताओं ने पाकिस्तान को लताड़ा
  4. एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात
  5. देशभर में संघर्ष विराम का स्वागत, सेना के शौर्य और केंद्र की कूटनीति की तारीफ
  6. संघर्ष विराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता
  7. पाकिस्तान ने चार घंटे के अंदर किया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में हवाई हमले
  8. 1971 वाली बर्बादी याद कर 2025 में भी खौफजदा था पाकिस्तान, ऐसे में जान बचाने के लिए लगाई सीजफायर की गुहार
  9. ‘महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा’, स्थायी कमीशन के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर बोलीं अनुमा आचार्य
  10. ऑपरेशन सिंदूर : सैन्य और कूटनीतिक दोनों मोर्चों पर भारत की जीत
  11. ‘एस-400, ब्रह्मोस बेस पूरी तरह सुरक्षित; पाकिस्तान को भारी नुकसान’, भारतीय सेना ने खोली दुश्मन के झूठ की पोल
  12. युद्ध विराम के बाद कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक, संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग
  13. भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
  14. भारत-पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत : अमेरिका
  15. राजस्थान : जोधपुर में अगले आदेश तक बाजार बंद, बीकानेर का पीबीएम अस्पताल कर रहा अलर्ट मोड पर काम

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जय हिंद लिखकर, नेताओं ने सेना के शौर्य को किया सलाम

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 07 मई 2025, 10:50 AM IST
‘ऑपरेशन सिंदूर’ जय हिंद लिखकर, नेताओं ने सेना के शौर्य को किया सलाम
Read Time:4 Minute, 11 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है। देर रात हुए इस हमले के बाद बुधवार को भारत के लोग खुश हैं। इस एयर स्ट्राइक पर राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने ‘भारत माता की जय’ लिखकर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद।’

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तान और पीओके से उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक अडिग राष्ट्रीय नीति है। हमें भारतीय सशस्त्र बलों पर नाज है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कोई भी निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ खड़ी है। राष्ट्रीय एकता और एकजुटता समय की मांग है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है। हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोच्च है।”

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं- आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।”

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोपरि बताते हुए लिखा, “भारत की सुरक्षा से बड़ा कोई प्रश्न नहीं। आतंकवाद जहां से भी उपजे- उसका निर्मूलन राष्ट्रीय हित में आवश्यक और अनिवार्य है। इस लड़ाई में कोई समझौता नहीं हो सकता। 22 अप्रैल की दुर्भाग्यपूर्ण रात से ही कांग्रेस पार्टी स्पष्ट कर चुकी है कि देश की सुरक्षा से जुड़े हर निर्णायक कदम में हम सरकार और हमारी सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं। यह समय राष्ट्रीय एकता का है। हम एकजुट हैं- देश के साथ, सेना के साथ।”

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने लिखा, “आतंकवाद को उसके सभी रूपों में समाप्त करना होगा। पीओके में किए गए सटीक हमले आतंकवाद के खिलाफ हैं, और भारतीय रक्षा बलों को उन जगहों पर सटीक निशाना लगाने के लिए बधाई, जहां आतंकवाद को पनाह दी जा रही थी। उन पर इतनी जोरदार चोट करें कि आतंकवाद को फिर कभी मौका न मिले। जय हिंद।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *