BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 25 मई 2025 06:36 AM
  • 22.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. भारत कभी परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा : विदेश मंत्री
  2. विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्रंप के मध्यस्थता के दावे को फिर किया खारिज
  3. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
  4. पाकिस्तान इंसानियत में विश्वास नहीं करता, उसने आतंकवाद को अपना मॉडल बनाया : प्रियंका चतुर्वेदी
  5. ‘जाति जनगणना को लेकर निडर होकर जनता के बीच जाएं’, खड़गे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील
  6. निशिकांत दुबे कांग्रेस को दोषी ठहरा रहे, लेकिन 1991 का समझौता चंद्रशेखर सरकार के दौर में हुआ: तारिक अनवर
  7. छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में घायल को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, स्कीम आज से लागू
  8. संजय राउत ने राहुल गांधी के सवाल को बताया जनता की आवाज, बोले- पाकिस्तान पर नहीं कर सकते भरोसा
  9. निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘फर्रे’, बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता
  10. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पीएम मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और सैन्य शक्ति का प्रतीक: अमित शाह
  11. पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी
  12. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को दिया जवाब, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सांसद की समझ पर उठाया सवाल
  13. ‘कांग्रेस ने सरेंडर किया’, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की केंद्र से मांग 1991 समझौते की जांच कराई जाए
  14. पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जा सकता: चिराग पासवान
  15. तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन पर वरुण धवन ने जताया दुख, बोले- ‘वो सच्चे जादूगर थे’

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मई 2025, 4:49 PM IST
मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन पर वरुण धवन ने जताया दुख, बोले- ‘वो सच्चे जादूगर थे’
Read Time:3 Minute, 3 Second

बीएनटी न्यूज़

मुंबई। ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘दंगल’, ‘पीकू’, ‘मोहनजो दारो’ जैसी फिल्मों में कलाकारों का मेकअप करने वाले मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी है। वरुण धवन के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और बताया कि वह एक ‘जादूगर’ थे।

अभिनेता वरुण धवन ने शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर लिखा, “मुझे ‘बदलापुर’ में विक्रम गायकवाड़ सर के साथ काम करने का सौभाग्य मिला, उन्होंने मेरे लुक को डिजाइन करने में हर तरह की मदद की। वो एक सच्चे जादूगर थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाया। धन्यवाद दादा।”

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भावुक पोस्ट में बताया कि ‘विक्रम दादा’ ने उन्हें जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया। पूजा ने साल 2016 में आई आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजो दारो’ में विक्रम के साथ काम किया था। गायकवाड़ ने पूजा के किरदार ‘चानी’ का मेकअप किया था।

पूजा से पहले अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर दुख जताया। प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि उन्हें ‘पीके’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों में काम करने का बेहतरीन मौका मिला। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह बेहतरीन इंसान होने के साथ ही अपने काम में भी मास्टर थे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक व्यक्त किया था। उन्होंने बताया कि सात बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले विक्रम अपने काम से असंभव को संभव कर देते थे। मेकअप के जरिए निर्देशक के मनचाहे किरदार को गढ़ देने का उनमें एक हुनर था। कला जगत के लिए यह बड़ी क्षति है।

विक्रम गायकवाड़ ने अपने करियर में ‘दंगल’, ‘उरी’, ‘थ्री इडियट्स’, ‘ओमकारा’, ‘पीके’, ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘बदलापुर’, ‘रंग दे बसंती’ जैसी फिल्मों में अपने मेकअप आर्ट का जादू दिखाया।

विक्रम गायकवाड़ का अंतिम संस्कार शनिवार की शाम दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *