BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   शुक्रवार, 30 मई 2025 01:51 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. ‘एक बार जो मैंने कमिट किया, फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता’, एयर चीफ मार्शल के शब्द सुन खौफ में आ जाएगा पाकिस्तान
  2. पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की हुंकार, बोले- ‘प्रदेश में मची है चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार’
  3. 14 साल की अथक मेहनत और लिख डाली उर्दू में रामायण, रचयिता विनय बाबू हैं मिसाल
  4. फ्रांस, जर्मनी, यूके और अमेरिका समेत वैश्विक सैन्य नेतृत्व से संवाद करेंगे सीडीएस
  5. डबल इंजन की सरकार में जिन्हें बिहार का विकास नहीं दिखता, वे चश्मा बदलवा लें : गिरिराज सिंह
  6. दिल्ली: प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई
  7. पीओके कहेगा, मैं भारत हूं, पाक अधिकृत कश्मीर के लोग हमारे अपने हैंः राजनाथ सिंह
  8. ‘आलोचक और ट्रोल्स अपने विचार रखने को स्वतंत्र’ कांग्रेस नेता के ‘सुपर प्रवक्ता’ कटाक्ष पर थरूर का पलटवार
  9. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को मिला इंडोनेशिया का साथ, संजय झा बोले- यहां भारत के लिए है बहुत सम्मान
  10. पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में होंगे शामिल
  11. प्रगति बैठक में 62,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की : पीएम मोदी
  12. आईपीएल 2025 : पंत के शतक पर भारी पड़े जितेश शर्मा के धुआंधार 85, आरसीबी छह विकेट से जीता
  13. पीएम मोदी ने पद्म पुरस्कार विजेताओं की जीवन यात्रा को बताया ‘बेहद प्रेरणादायक’
  14. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए सीजेआई बी.आर. गवई के स्वागत में रात्रिभोज का किया आयोजन
  15. कांग्रेस ने गौरव गोगोई को असम का अध्यक्ष किया नियुक्त, पार्टी सांसद ने कही ये बात

आजाद समाज पार्टी का मेरठ मंडल में बड़ा सम्मेलन, जनता से एकजुटता की अपील

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 11 मई 2025, 11:06 PM IST
आजाद समाज पार्टी का मेरठ मंडल में बड़ा सम्मेलन, जनता से एकजुटता की अपील
Read Time:3 Minute, 17 Second

बीएनटी न्यूज़

हापुड़। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को हापुड़ पहुंचे। उन्होंने गढ़ रोड स्थित मनोहर हेरिटेज में आयोजित मेरठ मंडल स्तरीय प्रबुद्ध एवं भाईचारा सम्मेलन में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम आजाद समाज पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने मंच से जनता को संबोधित कर पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को साझा किया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरठ मंडल का दूसरा बड़ा सम्मेलन है। इससे पहले सहारनपुर मंडल में ऐसा आयोजन किया गया था। उत्तर प्रदेश के सभी 18 मंडलों में हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार इस तरह के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने मेरठ मंडल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से अपील की कि वे आजाद समाज पार्टी को समर्थन दें और एक नया राजनीतिक विकल्प मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि आज हमें अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और आत्मसम्मान से जीवन जीने के लिए बुनियादी सुविधाएं चाहिए। इसके लिए आजाद समाज पार्टी को ताकतवर बनाना जरूरी है। जब तक पार्टी प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी नहीं बन जाती, यह सदस्यता अभियान जारी रहेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर अपनी बात रखते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जब भी देश पर संकट आता है, पूरा विपक्ष एकजुट होकर सरकार का समर्थन करता है। सेना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भारतीय सेना, बहन सोफिया कुरैशी और बहन व्योमिका सिंह का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया और आतंकवादियों को करारा जवाब दिया। यह आजादी के बाद का वह दौर है, जब देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है और सभी राजनीतिक दलों ने देश को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में अगर कोई दुश्मन देश फिर से ऐसी हरकत करेगा, तो सरकार उससे सख्ती से निपटेगी।

उन्होंने सरकार को विदेश नीति पर ध्यान देने की सलाह दी। सांसद ने आगे कहा कि सरकार को समझना होगा कि हमारी विदेश नीति ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी देश आतंकवाद का समर्थन करने की हिम्मत न कर सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *