BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   सोमवार, 26 मई 2025 09:02 AM
  • 29.09°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. पीएम मोदी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत : रेखा गुप्ता
  2. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और हरियाणा में जिला प्रमुखों के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
  3. एनडीए सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी ने सुशासन पर ‘अद्भुत’ विचार-विमर्श की सराहना की
  4. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद स्थिति की समीक्षा, उत्तरी और पश्चिमी कमान के दौरे पर सीडीएस
  5. हम जातिगत राजनीति नहीं करते, लेकिन वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना जरूरी : जेपी नड्डा
  6. पटना : लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, बिहार की राजनीति गरमाई
  7. मुख्यमंत्री परिषद बैठक : सीएम साय ने बताया कैसे बस्तर बना संस्कृति और विकास का केंद्र
  8. शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में आतंकवाद से लड़ने के भारतीय संकल्प को दोहराया
  9. ‘हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है…’, बड़े भाई तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव
  10. पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक, सीएम धामी ने उत्तराखंड में लागू यूसीसी पर दिया प्रस्तुतिकरण
  11. बिहार : लालू यादव ने बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाला, कहा- परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी
  12. ‘फर्जी डिग्री’ पर नौकरी कर रहे झारखंड में 4,000 से ज्यादा सहायक शिक्षक होंगे बर्खास्त !
  13. जापान को पछाड़ भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अगले तीन वर्षों में जर्मनी से होगा आगे
  14. पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें
  15. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी

कांग्रेस की लड़ाई भाजपा की मानसिकता के खिलाफ है : दिग्विजय सिंह

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 15 मई 2025, 11:04 PM IST
कांग्रेस की लड़ाई भाजपा की मानसिकता के खिलाफ है : दिग्विजय सिंह
Read Time:3 Minute, 4 Second

बीएनटी न्यूज़

इंदौर/भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन यादव सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विजय शाह को बचाने में लगी हुई है।

उन्होंने इंदौर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि विजय शाह के बयान पर जो कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी को करनी चाहिए थी, वह कार्रवाई उच्च न्यायालय ने की है। भाजपा ने अब तक किसी तरह का बयान नहीं दिया है और कार्रवाई नहीं की है। भाजपा पूरी तरह उन्हें बचाने में लगी हुई है। कांग्रेस की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी की इसी मानसिकता के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बयान को सही मानते हैं। अगर सही मानते हैं तो कार्रवाई करें, नहीं तो स्वीकार कर लीजिए, जो उन्होंने कहा वह ठीक किया, इसका निर्णय उन्हें करना चाहिए।

दूसरी तरफ, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी से मंत्री विजय शाह का इस्तीफा लेने की मांग की है। देशभक्त राजनीतिक दल, देशभक्त सामाजिक कार्यकर्ता, देशभक्त अधिवक्ता को उनका विरोध करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी को शाह को बचाने की बजाय उनका इस्तीफा लेना चाहिए और उदाहरण पेश करना चाहिए।

पटवारी ने कहा कि जो राजनीतिक व्यक्ति लगातार अनर्गल बयान देता है और उन्हें सजा नहीं मिलती है तो राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के बीच अच्छा संदेश नहीं जाता और उसे सीख भी नहीं मिलती। जरूरी है कि भाजपा विजय शाह को जल्दी पद से हटाए और कानून को अपना काम करने दे, क्योंकि न्यायालय कानून का मंदिर है। वहां पर दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विजय शाह को बचाने के लिए भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। इस स्थिति में कोई भी देशभक्त राजनीतिक दल और राजनीतिक कार्यकर्ता, एक अच्छा अधिवक्ता खड़ा नहीं होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *