BNT Logo | Breaking News Today Logo

Latest Hindi News

  •   रविवार, 18 मई 2025 09:55 PM
  • 41.6°C नई दिल्ली, भारत

    Breaking News

    ख़ास खबरें
     
  1. डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई
  2. लोन के लिए आईएमएफ ने पाकिस्तान के सामने 11 और शर्तें रखी, भारत के साथ तनाव को बताया सबसे बड़ा जोखिम
  3. मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर फिर जताया विश्वास, बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया
  4. हैदराबाद अग्नि त्रासदी : राष्ट्रपति मुर्मू ने शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
  5. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जन सुराज का दामन थामा, ‘आशा’ का विलय
  6. भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
  7. हैदराबाद : चारमीनार के पास लगी भीषण आग में जिंदा जले 17 लोग, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
  8. कांग्रेस पार्टी की देशहित पर जुबान ही नहीं खुलती : गिरिराज सिंह
  9. भ्रम का जाल बुन रहे पाकिस्तानी हुक्मरान, आयकर रिटर्न तक में फिसड्डी देश की असलियत कुछ और!
  10. शशि थरूर के नाम पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों, दलगत राजनीति से उठना होगा ऊपर : प्रदीप सिंह
  11. ‘विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई’, विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
  12. विदेश जाने वाले सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का ऐलान, विपक्ष के तमाम नेताओं को मिली जगह
  13. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सियासी संग्राम, विपक्ष का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
  14. ‘आप’ के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
  15. ‘पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी’, ऑल पार्टी डेलीगेशन पर बोले हुसैन दलवई

भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव

bntonline.in Feedback
अपडेटेड 18 मई 2025, 3:43 PM IST
भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत : पप्पू यादव
Read Time:3 Minute, 48 Second

बीएनटी न्यूज़

नई दिल्ली। पूर्णिया के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को बीएनटी न्यूज़ से कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को इस समय पाकिस्तान से ज्यादा चीन पर बात करने की जरूरत है।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा, “हमें पाकिस्तान से ज्यादा चीन के बारे में बात करने की जरूरत है। हमें चीन पर चर्चा करनी चाहिए और यह उजागर करना चाहिए कि अमेरिका ने किस तरह हमारे खिलाफ साजिश रची। अमेरिका ने हमारे देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। हमें यह बताने की जरूरत है कि पाकिस्तान आज भी क्यों जिंदा है और इसके पीछे आतंकवाद को कौन समर्थन दे रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान क्या है? तालिबान से वह डरता है। तालिबान भी पाकिस्तान को तबाह कर देता है। दुनिया में सबको पता है कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकवाद को मिटाना है। मैं पूछना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन के बारे में बराक ओबामा ने कभी पंचायती की? लेकिन, उसे मिटा दिया। हम अमेरिका की पंचायती करेंगे या फिर मिटाएंगे? या फिर पीओके वापस लेंगे? पहले हम अपने सही दोस्तों से बात करें। अमेरिका, चीन को नीचा दिखाना चाहता है तो वह पाकिस्तान को पीछे से मदद करता है। हमें दुनिया को बताना होगा कि पाकिस्तानी सेना आतंकवाद पर पलती है। अब हमें यह भी बताना होगा कि बांग्लादेश और श्रीलंका भी आंख दिखा रहे हैं, इसलिए पहले देश को समर्थन में लेना चाहिए था और शुरुआत में ही प्रतिनिधिमंडल भेजने की जरूरत थी।”

पप्पू यादव ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए आगे कहा, “भाजपा- फूट डालो राज करो की राजनीति करती है। आज तक उनका यही इतिहास रहा है और कांग्रेस को गाली दिए बिना भाजपा कभी जिंदा नहीं रह सकती। मैं सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी से इतना ही कहूंगा कि हर मुद्दे पर राजनीति नहीं हो सकती है। भारतीय सेना ने इतनी बड़ी ऐतिहासिक जीत दर्ज की, लेकिन उसके बावजूद भी वह राजनीति करने से बाज नहीं आए। उनके मंत्री कहते हैं कि कर्नल सोफिया पाकिस्तान की बहन हैं। शिवराज सिंह की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने पर उन्हें (विजय शाह) बर्खास्त कर दिया गया था। मगर, पूरी दुनिया जिस पर गर्व करती है, उस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की गई? भाजपा के मन में सेना के प्रति कभी आदर नहीं रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “थरूर सही या गलत हो सकते हैं, लेकिन कांग्रेस ने जो नाम दिए थे, केंद्र सरकार को उन्हीं पर विचार करना चाहिए था। हर चीज पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा के मंत्री, डिप्टी सीएम (नेता) सेना का अपमान कर रहे हैं। मगर, पीएम नरेंद्र मोदी चुप हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *